लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल तोमर का आज लखनऊ में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश भर से आए किसान मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा चारबाग रेलवे स्टेशन पर मोर्चा के राष्ट्रीय का गरमजोशी से स्वागत कर श्री तोमर को फूल-मालाओं से लाद दिया।चारबाग रेलवे स्टेशन पर स्वागत कार्यक्रम के बाद श्री तोमर लगभग 1.30 बजे पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे जहां पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला, प्रदेश महामंत्री रमापति शास्त्री, धर्मपाल जी, अमित सिंह ‘पकंज सिंह’, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश मंत्री अश्वनी त्यागी, वीरेन्द्र तिवारी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, आई0पी0 सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, सह मीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल, मुुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह प्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, रामबाबू द्विवेदी, महामंत्री सुजीत सिंह टीका, शारदा सिंह, सहित अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर कुमार सिंह सिद्धू ने किया। कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री व विधानमण्डल दल के उपनेता धर्मपाल सिंह, एवं श्री अमित सिंह (पंकज सिंह) ने सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय पाल तोमर के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा किसानों के हित की हर लड़ाई को लड़ेगा। अपने स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा देश के किसानों की खशहाली व समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करेगा तथा किसानों की समस्याओं के निदान की लड़ाई लड़ता रहेगा तथा किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान व पार्टी की मजबूती की लड़ाई लड़ेगा।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के0के0 सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य राम नरेश रावत, ऋषिकेश ओझा, बद्री प्रसाद यादव, राहुल सिंह चन्देल, विनय राय, सुभाष भाटी, शिव पूजन सिंह चंदेल, केशव टंड़न, राजा कासिम, शिवहर्ष सिंह, गुरूदीप सिंह, विशम्भर सिंह, अशोक तिवारी, सत्यदेव द्विवेदी, राम सरन मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
