लखनऊ | भाजपा की रीति-नीति एवं सिद्धांतो से प्रेरित होकर विभिन्न दलो के कई प्रमुख नेताओं ने आज बड़ी संख्या में अपने सर्मथकों के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी के समक्ष सदस्यता ग्रहण की। पार्टी मुख्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में आज प्रदेश अध्यक्ष डा लक्ष्मीकांत बाजपेयी के समक्ष पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह ड़ग, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह (बलिया), कई बार विधायक रहे नरेन्द्र सिंह सिसौदिया (मोदीनगर), पूर्व केन्द्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की पुत्रवधु श्रीमती सीता राय, आगरा के सपा नेता किशन बाबू, बलिया के जिला पंचायत सदस्य ब्रजभान चैहान, पूर्व विधायक सुखलाल (पीलीभीत), अक्षय यादव (बलिया) एवं डा0 जयपाल सिंह निमि, डा0 शक्ति कुमार पाण्डेय, संजय सिंह, उमेश पाण्डेय, मान सिंह, नागेन्द्र सिंह, ओंकार दूबे ने सदस्यता ग्रहण की साथ में इन नेताओं के सैकड़ो समर्थको ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि डा0 बाजपेयी ने पार्टी में आये नेताओं को सदस्यता दिलाते हुए आशा व्यक्त की आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोग अपने-अपने क्षेत्रों पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम करते हुए मिशन 2017 की तैयारी में जुटेंगे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, अनीता अग्रवाल, महिला मोर्चे की राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह, प्रदेश मंत्री सुनीता बंसल सहित कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।
https://rashtriyadinmaan.com
