विधान परिषद के 4 मनोनीत सदस्यों का शपथ समारोह सम्पन्न


mail.google.comलखनऊ:उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक द्वारा मनोनीत चार सदस्यों श्री श्रीराम सिंह यादव, श्रीमती लीलावती कुशवाहा, श्री रामवृक्ष सिंह यादव व श्री जितेन्द्र यादव को विधान परिषद की सदस्यता की शपथ विधान परिषद के सभापति श्री गणेश शंकर पाण्डेय ने विधान भवन स्थित तिलक हाल में दिलायी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव, विधान सभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय तथा प्रदेश सरकार के मंत्रीगण एवं दोनों सदनों के कई सदस्य उपस्थित थे।

Scroll To Top
Translate »