मोहब्बत का पैगाम देती है ईद, राज्यपाल ने दी बधाई


 

15ab41725f72422c7ba9fd59bfa18b22_Mलखनऊः उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, राम नाईक ने ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

राज्यपाल ने अपने बधाई सन्देश में सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि ईद का पर्व हमें एकता, आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम देता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ईद का पर्व देश एवं प्रदेश में भाईचारा, सहयोग और शांति को अधिक मजबूती प्रदान करेगा।


Scroll To Top
Translate »