नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के स्टूडेंट विंग के डीयू सेल्फी अभियान ने जहां ट्विटर पर तूफान मचा दिया। वहीं, इस विंग की तूफानीदार पारी से बाकी विंग के लोग नाखुश नजर आ रहे है। शायद इसी का नतीजा है कि वे आम आदमी पार्टी के इस सेल्फी अभिान में रूकावट डालने की कोशिश में है।
आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीरों के साथ इस बात की जानकारी दी है कि एनएसयूई और एबीवीपी में उनके इस सेल्फी अभियान से बौखलाहट पैदा हो गई है। इसलिए वे अब गुंडागर्दी पर उतर आएं है। आप पार्टी ने अपने ट्वीट में लिखा कि एनएसयूई कार्यकत्ताओं ने दिलीप पांडे और अलका लांबा पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया। वे अपने गुस्से को गुंड़ागर्दी का रूप देकर ‘आप’ पार्टी पर अपनी भड़ास निकाल रहे है।
बता दें कि ‘आप’ के रघु राम व कई अन्य पार्टी नेताओं व समर्थकों ने आज डीयू के स्टूडेंट्स के साथ अपनी सेल्फी ट्विटर पर शेयर की है। दिल्ली विश्व विद्यालय (डीयू) द्वारा अपनी छठी कटऑफ लिस्ट जारी रने के बाद आम आदमी पार्टी के कई नेता व सपोर्टर डीयू युनिवर्सिटी के छात्रों का वेल्कम करते दिखे। डीयू की छात्रा युवा संघर्ष समिति (CYSS) ने स्टूडेंट्स के लिए नए छात्राओं के लिए ये #CYSSSELFIE सेल्फी अभियान चलाया है।
https://rashtriyadinmaan.com
