हेमा मालिनी एक्सीडेंट: मृत बच्ची के परिवार ने मांगे 20 लाख रुपए


 

2015_7image_15_39_031065747hema-malini-accident-llजयपुर: जयपुर के दौसा हाईवे पर दो जुलाई को हुए सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी के एक्सीडेंट में एक नया मोड़ आ गया है। हेमा मालिनी की मर्सडीज से आल्टो कार की भिड़ंत में मारी गई बच्ची के पिता ने बीस लाख रुपए के मुआवजे की मांग की है। इस मामले में दौसा जिला कलक्टर को समाज की ओर से ज्ञापन सौंपा गया है।

साथ ही हेमा मालिनी को भी इस मामले में पत्र लिखा गया है। खंडेलवाल वैश्य समाज के दौसा जिला अध्यक्ष मनोहर लाल ने बताया कि सोमवार शाम को दौसा जिला कलक्टर एसएस पंवार को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में मांग की है कि साइकिल की दुकान करने वाले हनुमान सहाय और उसके परिवार को कम से कम बीस लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाए। परिवार के मुखिया की हालत स्थिर है। साथ ही दो साल की मासूम चिन्नी की मौत हो गई है। वहीं चिन्नी की मां की रीढ़ की हड्डी में भी गंभीर चोट है। इस कारण से परिवार को आर्थिक मदद की बेहद दरकार है।

गौरतलब है कि दो जुलाई को भरतपुर से जयपुर की ओर आ रही मर्सडीज कार और ऑल्टो कार में भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई थी और परिवार के लोग घायल हो गए थे।


Scroll To Top
Translate »