…तो ये है रानी मुखर्जी की खूबसूरती का राज


 

2015_7image_12_27_040232008rani-mukerji-media-tumblr-llमुंबईः अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली अभीनेत्री रानी मुखर्जी ने अपनी खूबसूरती का राज खोला है। फिल्म ‘अय्या’ की अभीनेत्री ने खुद यह राज बताया।

एक अवार्ड फंक्शन के दौरान जब रानी मुखर्जी से उनकी सुंदरता का राज पूछा गया तो रानी ने बताया, ‘मैं मछली और चावल खाती हूं और खूब सारा पानी पीती हूं, यही है मेरी सुंदरता का राज.’ दूसरे सवाल में रानी से जब ये पूछा गया कि उन्हें तैयार होने में कितना वक्त लगता है तो रानी ने बताया, ‘1 घंटा। मैं 1 घंटे में तैयार हो जाती हूं, उसके बाद बोर लगने लगता है’

गौरतलब है कि रानी पिछली बार महिला प्रधान फिल्म ‘मर्दानी’ में लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म को काफी सराहना मिली थी। अब खबर है कि रानी ‘मर्दानी पार्ट 2’ भी करेंगी।


Scroll To Top
Translate »