PM मोदी से केजरीवाल की दो टूक, दिल्ली में दखल न दे केंद्र


 

2015_8image_09_15_471801507kezriwalmodi-llनई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। केजरीवाल ने मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने पीएम को बताया कि केंद्र किस तरह से दिल्ली सरकार के कामकाज में दखल दे रही है, इस पर मोदी ने जवाब दिया, मैं सब सुन रहा हूं।

केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि भले हमारे बीच राजनीतिक मतभेद हो सकते लेकिन हम उन्हें काम के बीच में न लाएं, पिछले छह महीने में 25-30 मामले ऐसे आए जिसमें राज्य सरकार ने फैसले लिए और केंद्र ने उन्हें रद्द कर दिया। केजरीवाल ने मोदी से कहा कि वे खुद गुजरात के सीएं रह चुके हैं और कंद्र ने उनके कई फैसलों को रद्द किया गया। केजरीवाल सरकार अच्छा काम कर रही थी लेकिन एक भ्रष्ट अफसर को ACB का हेड बनाकर भेज दिया गया।

केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार पीएम मोदी के  स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करेगी और दो साल में ही दिल्ली को चमका कर दिखाएंगे। साथ ही  डिजिटल इंडिया का सपना भी पूरा करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि काम उनकी सरकार करेगी और जब पीएम विदेश जाएंगे तो नाम उनका होगा। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र उनके काम में साथ दे। आपको बता दें कि केजरीवाल कई बार मोदी से मिलने के लिए समय मांग चुके हैं लेकिन पीएम की व्यवस्तता की वजह से उनको समय नहीं मिल रहा था।


Scroll To Top
Translate »