कैंसर से पीडित संगीतकार व निर्देशक आदेश श्रीवास्तव का निधन


 

2015_9image_02_40_0547093181-llमुंबई: कैंसर जैसे घातक रोग से जूझ रहे संगीतकार व निर्देशक आदेश श्रीवास्तव का आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में रात करीब 12 बजकर 25 मिनट पर निधन हो गया। आदेश पिछले काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उनकी कीमोथेरेपी बंद कर दी थी।

सूत्रों के अनुसार आदेश श्रीवास्तव का आज दोपहर 12.30 बजे मुंबई के ओशिवारा शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दे कि आदेश कैंसर रोग से पीडित थे जिनका पिछले 44 दिनों से अंधेरी के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज हालत ज्यादा बिगडऩे के कारण उन्होंने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली।

आदेश श्रीवास्तव(50) एक बेहतरीन संगीतकार थे। आदेश ने  बाबुल, बागबान, चलते चलते, कभी खुशी कभी गम, राजनीति और देव समेत लगभग 100 फिल्मों में संगीत दिया था। उनकी पत्नी विजेता पंडित भी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं।

 


Scroll To Top
Translate »