380 राजकीय नलकूपों व सौर ऊर्जा आधारित
11 नलकूपों का मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा शिलान्यास
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा 08 सितम्बर, 2015 को लखनऊ में डाॅ0 राम मनोहर लोहिया 3000 नवीन नलकूप परियोजना के अन्तर्गत 1020 नलकूपों एवं 05 पम्प नहरों का लोकार्पण किया जाएगा।यह जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव सिंचाई श्री दीपक सिंघल ने बताया कि सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में एवं राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह पटेल की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। लोकार्पित की जाने वाली पम्प नहरों में जनपद चंदौली की सौगाई, धनकुवारी, महदेउर, कुण्डाकलां व बलुआ पम्प नहर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 380 राजकीय नलकूपों व 11 सौर ऊर्जा आधारित नलकूपों का शिलान्यास किया जाएगा।
प्रमुख सचिव के अनुसार इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं सिंचाई मंत्री विभाग की प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से जनपद इटावा, वाराणसी, बांदा और आजमगढ़ के किसानों से वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग द्वारा सीधे संवाद भी स्थापित करेंगे।
https://rashtriyadinmaan.com
