बेंगलुरू: संदीप पाटिल की अगुवाई वाली चयन समिति ने तीन टी20 और पहले तीन एकदिवसीय मैचों के लिए आज टीम घोषित की। श्रृंखला का पहला मैच 2 अक्तूबर को धर्मशाला में खेला जाएगा।हरभजन सिंह की टी20 में जगह बरकरार, जडेजा को नजरअंदाज
सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिर से टीम की अगुवाई करेंगे जबकि आफ स्पिनर हरभजन सिंह को जिम्बाब्वे दौरे में अच्छे प्रदर्शन के कारण टी20 टीम में बनाए रखा गया है, लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा को फिर से नजरअंदाज कर दिया गया और चयनकर्ताओं ने युवा अक्षर पटेल पर ही अपना भरोसा बनाए रखा है।
गुरकीरत वनडे टीम में नया चेहरा, अरविंद टी20 टीम में शामिल
पंजाब के युवा आलराउंडर गुरकीरत सिंह मान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल एकमात्र नया चेहरा हैं जबकि कर्नाटक के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज श्रीनाथ अरविंद को टी20 टीम में शामिल किया गया है।
अमित मिश्रा को भी मिला ईनाम
श्रीलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले लेग स्पिनर अमित मिश्रा को भी इसका इनाम मिला है। उन्हें दोनों टीमों में जगह मिली है। पिछले महीने श्रीलंका दौरे में पहले टेस्ट मैच के दौरान हाथ में लगी चोट के कारण बाहर होने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को भी दोनों टीमों में शामिल किया गया है।
टी-20 के लिए चयन किए गए खिलाड़ी:
शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, अंबाति रायडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), स्टुअर्ट बिन्नी, आर. अश्विन अक्षर पटेल, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा, अमित मिश्रा, एस. अरविंद।
https://rashtriyadinmaan.com
