पीएम की US यात्रा से पहले ही भारत को मिली 2.5 बिलियन डॉलर्स के हेलीकॉप्टर सौदे की मंजूरी


 

2015_9image_19_46_59243278507-llनई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अमेरिका से तीन अरब डालर की लागत वाले 22 अपाचे हेलिकॉप्टर तथा 15 चिनुक हेलिकॉप्टर की खरीद के सौदे को आज हरी झंडी दिखा दी। सूत्रों के अनुसार मोदी की अध्यक्षता में यहां हुई इस समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।  इन दोनों ही सौदों को वित्त मंत्रालय ने हाल ही में मंजूरी दी थी और सुरक्षा मामलों की समिति से इसकी मंजूरी लेनी बाकी थी।

ये दोनों ही सौदे लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़े थे। इन सौदों को मोदी की कल से शुरू हो रही अमेरिका यात्रा से ठीक पहले मंजूरी दी गई है । अपाचे बहुद्देशीय लड़ाकू हेलिकॉप्टर है और यह सभी तरह के मौसम में एक मिनट से भी कम समय में 128 लक्ष्यों का पता लगा सकता है।


Scroll To Top
Translate »