अपर्णा ने किया शुभारम्भ, ’’सुजोक थेरेपी क्लीनिक’’ का


jjjkiiuhiuलखनऊ।   पूर्व महापौर स्व0 बेनी प्रसाद हलवासिया के आज जयंती समारोह के अवसर पर धर्मार्थ ’’सुजोक थेरेपी क्लीनिक’’ का शुभारंभ समाजसेविका श्रीमती अपर्णा यादव के कर कमलों द्वारा हलवासिया कोर्ट पर किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती यादव बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने इस क्लीनिक के माध्यम से चिकित्सा के क्षेत्र में किये जाने वाले धर्मार्थ कार्य के लिए शुभकामाएं देते हुए कहा कि सुजोक चिकित्सा के क्षेत्र में दर्द निवारण की एक नायाब पद्धति हैं जिसमें दवा रहित इलाज़ सम्भव है। उन्होंने कहा कि  भागदौड़ की जिंदगी में प्रायः लोग अपनी सेहत का ध्यान नही रख पाते, जिंदगी ‘पेन फुल’ होती जा रही है। इसलिए इस पेन ( दर्द ) को दूर करने में सुजोक थिरेपी कारगर साबित होगी। यह एक अच्छी पहल है।
इस अवसर पर श्रीमती अपर्णा ने नेशनल एसोसिएशन फॉर दि ब्लाइंड के दृष्टिबाधित बच्चों को अपने कर कमलों से ‘शिक्षण सामग्री’ के अंतर्गत बैग व स्कूल ड्रेस भी वितरित किया। उपस्थित बच्चों ने संगीत ने माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रा आँचल ने ‘ये तो सच है कि भगवान है’ गीत गाया जिसे सुनकर श्रीमती यादव बहुत प्रभावित हुई। उन्होंने आँचल को निःशुल्क संगीत का प्रशिक्षण देने की बात कही। साथ ही बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनकर समाज में सम्मान के साथ जीवन व्यतीत करने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती यादव ने कहा कि हर किसी के अंदर कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है, बस जरुरत है उस प्रतिभा को निखारने की। आपकी प्रतिभा को निखारने का काम यह संस्था कर रही है, जो सराहनीय हैं। श्रीमती यादव ने विशेष बच्चो की बेहतरी के लिए हर संभव मदद करने तथा इन बच्चों हेतु सेंटर खोले जाने के लिए प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन भी दिया।
उक्त अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया लखनऊ के उप महाप्रबन्धक श्री ओ पी मिश्रा, डाँ वीना बंसल, डाँ शशिप्रभा गुप्ता, श्री शैलेन्द्र जैन, श्री सुधीर हलवासिया, श्रीमती माधुरी हलवासिया, संस्था के पदाधिकारी, शिक्षक, अभिभावक व लगभग एक सौ की संख्या में विशेष बच्चे उपस्थित थे।

Scroll To Top
Translate »