दुनिया की बड़ी कंपनियों के CEOs से मिले मोदी, कहा- FB, टि्वटर नए पड़ोसी


2015_9image_08_53_233064757ksks_1443320638-llनई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिलिकॉन वैली पहुंचे। यहां मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एप्पल के सीईओ टिम कुक से मुलाकात की। इसके बाद पीएम ने डिजिटल इंडिया डिनर कार्यक्रम के तहत माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, एडोब के शांतनु नारायण, क्वालकॉम के पॉल जैकब्स, सिस्को के जॉन चैंबर्स समेत कुछ दूसरी बड़ी टेक कंपनियों के आला अफसरों से मुलाकात की।
स्टीव जॉब्स प्रेरणा लेने गए थे भारत:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यहां मुलाकात में एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि भारत के साथ एप्पल के अद्भुत संबंध हैं क्योंकि इसके संस्थापक स्टीव जॉ्ब्स प्रेरणा लेने के लिए भारत गए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कल कुक के हवाले से कहा कि भारत के साथ हमारे अद्भुत संबंध हैं । हमारे संस्थापक स्टीव जॉब्स प्रेरणा लेने के लिए भारत गए थे। मोदी से उनके होटल में मुलाकात करने वाले कुक उन शीर्ष मुख्य कार्यकारी अधिकारियों में शामिल थे जिन्होंने प्रधानमंत्री के पहुंचने के पहले दिन उनसे मुलाकात की। मुलाकात के बाद कुक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मेरी मुलाकात शानदार थी ।
Google के सुंदर पिचाई
गूगल के सुंदर पिचाई ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी यह जानते हैं कि तकनीक ही वह चीज है, जो बड़ा बदलाव ला सकती है।
माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला
माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला ने कहा कि उनकी कंपनी भारत में कम कीमत पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी देना चाहती है। हम भारत में अपनी भागेदारी बढ़ाना चाहते हैं। हम अपनी तकनीक कई गांवों तक पहुंचाना चाहते हैं। सूरत में हम म्यूनिसिपैलिटीज और आम लोगों के साथ मिलकर डेटा एनालिटिक सिस्टम पर काम कर रहे हैं। हम 5 हजार गांवों तक अपनी तकनीक ले जाना चाहते हैं।
एप्पल के सीईओ टिम कुक 
मोदी से मुलाकात के बाद कुक ने कहा कि हमारे फाउंडर स्टीव जॉब्स इन्सपिरेशन (प्रेरणा) के लिए भारत गए थे। भारत के साथ हमारा अनोखा रिश्ता है।
मोदी ने कैलिफोर्निया में कहा
मोदी अमरीकी कंपनियों के टॉप सीईओ की ओर से आयोजित डिजिटल इंडिया डिनर में बोला कि सोशल मीडिया ने दुनिया बदल दी और गूगल, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम हमारे नए पड़ोसी हैं। समय के साथ सोशल मीडिया ने दूर-दराज के लोगों को भी फायदा पहुंचाया और उन्होंने कहा कि
-मोबाइल एप्लिकेशन’ से मुझे लोगों से जुड़े रहने में मदद मिलती है।
-युवाओं के बीच बहस का सबसे फंडामेंटल मुद्दा है-एंड्राइड, आईओएस और विंडोज के बीच क्या चुना जाए।
-हम पांच सौ रेलवे स्टेशन पर गूगल की मदद से वाईफाई लाने की कोशिश कर रहे हैं।
-कैलिफोर्निया सूर्यास्त के लिए दुनिया की आखिरी जगह है। हालांकि, यह सबसे पहले दिन की रोशनी देखता है।
-हम पांच सौ रेलवे स्टेशन पर गूगल की मदद से वाईफाई लाने की कोशिश कर रहे हैं।
-1 अरब सेलफोन वाले देश में हम एम गवर्नेंस को बढ़ावा दे रहे हैं।
-महाराष्ट्र में किसानों का वॉट्सऐप ग्रुप है, जिसपर खेती की तकनीक से जुड़े टिप्स शेयर किए जाते हैं।
-भारत को बदलने के लिए डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव को इस पैमाने पर लाया गया है, जैसा शायद मानव इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ।
-इंटरनेट के इस्तेमाल की वजह से ऐसे एप्लिकेशन की पहचान करने में कामयाब हुए हैं, जो गवर्नेंस को तेज और बेहतर बनाता है।
-विभिन्न विभागों में दस्तावेजों को साझा करने के लिए हम प्रत्येक नागरिक को डिजिटल लॉकर उपलब्ध कराएंगे
-‘डिजिटल इंडिया’ भारत में ऐसे स्तर का बदलाव लाने का एक उद्यम है जिसकी तुलना दुनिया में नहीं है। इसमें विकास को वास्तव में समावेशी बनाने की क्षमता है।

Scroll To Top
Translate »