संदिग्ध बैग होने की सूचना पर शताब्दी एक्सप्रेस को रोका


2015_10image_12_17_512389548¥¥æ-llलखनऊ: दिल्ली से लखनऊ आ रही शताब्दी एक्सप्रेस में आज संदिग्ध बैग होने की सूचना पर ट्रेन को टूण्डला स्टेशन पर रोककर चेंकिग कराई गई। चेंकिग के दौरान ट्रेन में जनरेटर के डिब्बे में मिले एक बैग को बरामद हुआ।
 बैंग की जांच कराने के बाद शताब्दी एक्सप्रेस को लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया। राजकीय रेलवे पुलिस के अनुसार अलीगढ़ कंट्रोल रुम को सूचना मिली कि नई दिल्ली से लखनऊ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में लावारिश बैग रखा गया है जिसमें विस्फोटक हो सकता है । इस दौरान ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन छोड चुकी थी।
अलीगढ़ जीआरपी ने इसकी सूचना आगरा और टूण्डला कंट्रोल रुम को दी। उन्होंने बताया कि लावारिश बैग रखने होने की सूचना पर शतादी ट्रेन को टूण्डला स्टेशन पर रोका गया और चेकिंग के बाद जनरेट्रर डिब्बे में मिले लावरिश बैग की तलाशी ली गई तो उसमें कपड़े आदि मिले। ट्रेन की तलाश के बाद उसे लखनऊ के लिए रवाना किया गया।

Scroll To Top
Translate »