प्रदेष में आंतकी हरकते सपा सरकार की देन-डा0 मनोज मिश्र


ggftr54r54लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी ने यू.पी. में रेल के आतंकी निशाने पर होने को सपा सरकार की असफलता बताया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने आरोप लगाया कि प्रदेश में आतंकियों के सक्रिये होने के समाचार आ रहे है। उनके निशाने पर प्रदेश की भीड़ भरी जगहे है। ध्वस्त कानून व्यवस्था और सपा सरकार की निष्क्रियता प्रदेश में आतंकी घटनाओं के लिए खाद-पानी का काम कर रही है।
डा0 मिश्र ने सिल सिलेवार घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि प्रदेश में आतंकी वारदाते बढ़ गई है। मोहनलाल गंज में रेल पटरी काट दी गई, फर्रूखाबाद के रेल स्टेशन पर बम पाया गया, अलीगढ़ के पार्सल रूम और वेटिंग रूम में बम की सूचना, शताब्दी एक्सप्रेस में बम की सूचना तथा गोरखपुर-मुम्बई एक्सप्रेस के जनरल कोच में आग की घटनाओं से प्रदेश में दहशत का माहौल है। ये घटनाऐं किसी बड़ी आतंकी साजिश की ओर इशारा कर रही है। इससे पहले भी प्रदेश में आतंकी घटनााओं की जानकारी मिलती रही है।
प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि ये कुछ घटनायें बताती है कि प्रदेश आतंकवाद के मुहाने पर बैठा है। किसी बड़ी आतंकी घटना की साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार, पुलिस और प्रशासन न केवल निष्क्रिय है वरन् दिशाहीन भी हैं। प्रदेश की एजेन्सियां शिथिलता की शिकार है। परिवारवाद, भाई-भतीजावाद और निजी उपयोग के कारण पुलिस हताश और निराश है। सपा सरकार का आतंकियो की कोर्ट में पैरवी करने की घटनाओं से प्रदेश में आतंकियों के लिए सकारात्मक संदेश गया।
डा0 मिश्र ने मांग की कि प्रदेश की सरकार तत्काल अपनी निन्द्रा तोड़े। आतंकवाद के मामले पर दृढ़ इच्छा शक्ति दिखाये तथा आतंकवाद के प्रति जीरो टालरेन्स की नीति अपनाये।

Scroll To Top
Translate »