जयप्रकाश नारायण की भूमिका कभी विस्मृत नहीं की जा सकती है—– शिवपाल सिंह यादव


 

 

 

unnamed लखनऊ |   महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं सम्पूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती आज राजधानी में समाजवादी पार्टी मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सादगी से मनाई गई। इस अवसर पर श्री जयप्रकाश नारायण के दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प लेने के साथ आजादी, लोकतंत्र और समाजवाद के लिए उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया गया। विचार गोष्ठियों का आयोजन कर उनके विचारों, जीवन दर्शन तथा व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई।

राजधानी लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में श्री जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात अपने संबोधन में वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि गांधी जी के नेतृत्व में अंग्रेजी साम्राज्य के खिलाफ भारत की आजादी की लड़ाई में और आजाद भारत में आपातकाल के विरोध में लोकतंत्र बचाने के संघर्ष में श्री जयप्रकाश नारायण की भूमिका कभी विस्मृत नहीं की जा सकती है।

श्री यादव ने कहा कि जब श्रीमती गांधी ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र पर प्रहार किया तो जेपी ने नौजवानों के आंदोलन को प्रेरक नेतृत्व देते हुए सम्पूर्ण क्रांति का विचार दिया था। इसी तरह जब 1942 के स्वतंत्रता आंदोलन की लौ धीमी पड़ रही थी तो जयप्रकाश जी ने जेल से फरार होकर डा0 लोहिया के साथ क्रांतिकारी गतिविधियों को तेजी दी थी। उनके जीवनदर्शन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता एवं मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि देश में वैचारिक भटकाव की स्थिति है। परिवर्तन विरोधी ताकतें सक्रिय है। राजनीति में आज समाजवादी दर्शन ही विकल्प है जो सभी चुनौतियों का सामना कर सकता है और देश को समता-सम्पन्नता की राह पर ले जा सकता हैं। हमारे पास जेपी-लोहिया का सैद्धांतिक आधार है जिसको श्री मुलायम सिंह यादव ने विस्तार दिया है और नई पीढ़ी तक पहुॅचाया है। श्री अखिलेश यादव नई पीढ़ी की आशा हैं। श्री दीपक मिश्र एवं पेड़वाले बाबा श्री चन्द्रभूषण तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

लोकनायक के जयंती कार्यक्रम में सर्वश्री एस0आर0एस0 यादव, डा0 मधु गुप्ता, एमएलसी, सहित राज किशोर मिश्र, मुकेश शुक्ला, फिदा हुसैन अंसारी, विजय यादव, राम सागर यादव, सुभाष यादव, ताराचन्द, विद्यावती राजभर, संजीव मिश्र, लालजी प्रसाद निर्मल, रमेश जायसवाल, दिनेश मौर्य, अब्दुल नसीर नासिर, सलाउद्दीन अंसारी, लालू परवेज आदि की सहभागिता उल्लेखनीय रही।


Scroll To Top
Translate »