आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्षा एवं समाज सेविका श्रीमती सुरभि रंजन ने कहा है कि संगीत से समाज में भावनात्मक समरसता का भाव उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि संगीत ऐसी कला है जिससे श्रोताओं के अन्दर आनन्द की अनुभूति एवं तनाव से मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि संगीत जीवन का एक ऐसा सशक्त माध्यम है जिसके द्वारा मनुष्य को अपने जीवन में प्रेरक ऊर्जा प्राप्त होने के साथ-साथ सामाजिक संस्कृति की भी जानकारी प्राप्त होती है।
श्रीमती सुरभि रंजन आज संगीत नाट्य अकादमी गोमती नगर लखनऊ में आयोजित स्वरांजली कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ करने के उपरान्त अपने विचार व्यक्त कर रही थीं।
आयोजित कार्यक्रम में विख्यात गायिका एवं समाज सेविका श्रीमती सुरभि रंजन को आयोजकों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए कहा कि श्रीमती रंजन की आवाज में संगीत का जादू है, इनकी गायिकी से प्रभावित होकर सुर कोकिला लता मंगेशकर ने भी अपने मुक्त कंठ से प्रशंसा की थी। श्रीमती सुरभि रंजन को संगीत तथा समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक अवार्ड दिये जा चुके हैं।
https://rashtriyadinmaan.com

