कृष्णा श्राफ ने अपनी ‘टॉपलेस’ तस्वीरों पर चुप्पी तोड़ी


 

92227-shroff-500नई दिल्ली : अभिनेता जैकी श्राफ की बेटी कृष्णा श्राफ नेअपने ‘टॉपलेस’ होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। कृष्णा ने हाल के दिनों में दो बार ‘टॉपलेस’ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की हैं। कृष्णा की ‘टॉपलेस’ तस्वीरें सुर्खियां बनीं जिसके बाद उनके पिता जैकी श्राफ को भी बयान जारी करना पड़ा।

जैकी ने कहा था कि कृष्णा ‘टॉपलेस’ नहीं थी बल्कि वह टॉवेल में थी। इसके कुछ दिनों बाद कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर खुले पीठ वाली ब्लैक एंड ह्वाइट तस्वीरें पोस्ट कीं

‘डीएनए’ को दिए गए एक साक्षात्कार में कृष्णा ने कहा, ”टॉपलेस’ लिखे जाने को लेकर मुझे कुछ कहना है। ‘टॉपलेस’ लिखा जाना हास्यास्पद है क्योंकि ‘टॉपलेस’ होने के लिए आपको अपने निपल्स दिखाने पड़ते हैं।’krishna-700

अभिनय के बारे में कृष्णा ने कहा, ‘लोग सोचते हैं कि कोई भी सुंदर लड़की अचानक से अभिनेत्री बन सकती है अथवा मॉडलिंग शुरू कर सकती है। मैं मॉडलिंग के बारे में बहुत नहीं जानती क्योंकि मैं उस दुनिया से नहीं हूं लेकिन मैं अभिनय के बारे में जानती हूं। फिल्म सेट पर मैं अपने भाई को कठिन परिश्रम करते हुए देखती हूं। एक खूबसूरत चेहरे का होना और अभिनय दो अलग-अलग चीजें हैं।’

कृष्णा के बारे में अटकलें लगाई जाती हैं कि वह भी अपने भाई टाइगर की तरह बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं। कृष्णा के भाई टाइगर ने बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘हीरोपंती’ से की जिसे लोगों ने पसंद किया।

कृष्णा का ब्वॉयफ्रेंड ब्राजील का रहने वाला है। उसका नाम स्पेंसर जॉनसन है।


Scroll To Top
Translate »