J&K: विधायक राशिद पर दिल्ली के प्रेस क्लब में पोती गई कालिख


 

2015_10image_16_23_004000073mlarashid-llनई दिल्ली: कुछ दिनों पहले श्रीनगर में गोमांस पार्टी देने वाले जम्मू कश्मीर के निर्दलीय विधायक राशिद इंजीनियर पर आज यहां प्रेस क्लब में कुछ अज्ञात लोगों ने विरोधस्वरूप स्याही फेंक दी। इंजीनियर संवाददाता सम्मेलन में आए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके मुंह पर स्याही फेंक दी। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्याही फेंकने वाले लोगों को तुरंत कब्जे में ले लिया और उन्हें थाने ले गई।

विधायक ने इस घटना के बाद कहा कि यह गांधी का नहीं, मोदी का हिन्दुस्तान है। दुनिया देख रही है कि भारत में क्या हो रहा है। वे कहते हैं कि पाकिस्तान पर तालिबान का कब्जा है लेकिन यहां क्या हो रहा है। उन्होंने स्याही फेंकने वालों को मनोरोगी करार दिया।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इंजीनियर ने कुछ दिन पूर्व जम्मू-कश्मीर में गोमांस पर प्रतिबंध लगने के बाद श्रीनगर में गोमांस पार्टी का आयोजन किया था जिसके बाद विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने उनकी तीखी आलोचना की थी और उनके साथ हाथापाई भी हुई थी।


Scroll To Top
Translate »