नई दिल्ली। दिल्ली में दशहरे के त्योहार पर पहली बार कार फ्री डे मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थित में लाल किले से भगवान दास मार्ग के मध्य साइकिल रैली में महिलाओं समेत सैकड़ों लोगों का नेतृत्व किया गया। कारों के शोर-शराबे से शांति के लिए सुबह 7 बजे से लाल किले से लेकर इंडिया गेट के बीच साइकिल रैली निकाली गई।
केजरीवाल ने बातचीत के दौरान कहा, की साइकिल रैली दोपहर 12 बजे तक चलेगी, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों, प्रधान सचिव और सरकारी कर्मचारी ने भी इस रैली में भाग लिया। केजरीवाल ने लाल किले से भगवान दास मार्ग तक साइकिल चलाई और प्रतिभागियों से अपील की कि वे साइकिल चलाने को एक आदत बनाएं।
साइकिल रैली में मोजूद संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इससे दिल्ली में बस सेवाओं में सुधार होगा। इस अपील से दिल्ली वालों को जाम और प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। केजरीवाल ने साइकिल रैली शुरू करते हुए कहा कि दिल्ली की सडक़ों में जब ट्रेफिक कम होगा तभी लोग सुरक्षित तरह से साइकिल चला पाएंगे।
उन्होंने कहा, लोगों को अपने वाहन छोडक़र सार्वजनिक वाहन का इस्तेमाल करना चाहिए, दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है, ऐसे में साइकिल चलाने की आवश्यकता है जो स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मधुमेह से पीड़ित हैं और साइकिल चलाने से उनके स्वास्थ्य को लाभ होता है। उन्होंने लोगों से दिल्ली की सडक़ों को सुरक्षित बनाने की अपील की और कहा कि उनकी सरकार इन्हें फिर से डिजाइन करने की परियोजना पर काम कर रही है। परिवहन राज्य मंत्री गोपाल राय की सलाह पर मनाये जा रहे ‘कार मुक्त दिवस’ का आयोजन लाल किले से भगवानदास मार्ग के बीच किया जा रहा है और यह 12 बजे तक चलेगा।
https://rashtriyadinmaan.com
