विद्या देवी भंडारी ने रचा इतिहास, बनी नेपाल की पहली महिला राष्ट्रपति


2015_10image_18_44_50859789302-llकाठमांडू: सत्तारूढ़ सीपीएन-यूएमएल की विद्या देवी भंडारी को आज नेपाल की पहली महिला राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया। उन्होंने नेपाली कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी को 100 से ज्यादा वोटों से हराया। 54 साल की भंडारी सीपीएन-यूएमएल की उपाध्यक्ष एवं पार्टी के दिवंगत महासचिव मदन भंडारी की पत्नी हैं। उन्होंने चुनाव में 327 वोट हासिल किए जबकि उनके विरोधी नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुल बहादुर गुरूंग को 214 वोट मिले।
विद्या निवर्तमान राष्ट्रपति रामबरन यादव की जगह लेंगी जिन्हें नेपाल को एक गणराज्य घोषित किए जाने के बाद 2008 में देश का पहला राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया था। गत 20 सितंबर को संविधान के लागू होने के साथ ही संसद सत्र शुरू होने के एक महीने के भीतर नए राष्ट्रपति का निर्वाचन जरूरी था।

Scroll To Top
Translate »