मुख्यमंत्री ने सेना के 01 तथा पुलिस के 07 शहीद जवानों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया


unnamed88ui8ui7
लखनऊ:   मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज अपने सरकारी आवास पर सेना के 01 तथा पुलिस के 07 शहीद जवानों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। उन्होंने शहीदों के परिवारों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों का बहुत सम्मान करती है और उनके आश्रितों को हर सम्भव सहायता देने के लिए तत्पर है।
मुख्यमंत्री ने उरी की आतंकी घटना में शहीद हुए जनपद संतकबीरनगर के सैनिक गणेश शंकर के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक देने के साथ ही, उनके बच्चों को मुफ्त पढ़ाई व 01 लोहिया आवास तथा माता को समाजवादी पेंशन योजना से लाभान्वित करने की घोषणा की।
इसी के साथ ही, श्री यादव ने पुलिस के 07 शहीदों-जनपद हापुड़ के स्व0 सुरेन्द्र सिंह, अलीगढ़ के स्व0 अशोक कुमार, गौतमबुद्धनगर के स्व0 जितेन्द्र कुमार, देवरिया के स्व0 देवेन्द्र चैरसिया, बागपत के स्व0 सुखवीर सिंह, लखनऊ के स्व0 यशपाल सिंह तथा गाजियाबाद के स्व0 प्रमोद कुमार के परिजनों को भी 20-20 लाख रुपए का चेक प्रदान किया।

Scroll To Top
Translate »