मिर्जापुर में भीषण सड़क दुर्घटना में गई 10 लोगों की जान, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान


RDESController
मिर्जापुर. प्रदेश के मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र में उस समय चीख-पुकार मच गई जब वहां एक भीषण सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई. फिलहाल इस दुर्घटना में जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिजनों के लिए सरकार ने मुआवजा देने का एलान किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कृषि विज्ञान केंद्र के पास ट्रक और ट्रैक्टर आमने सामने से भीड़ गए जिसमें मौके पर ही दस लोगों की मौत हो गई जबकि 5 से ज्यादा लोग अभी गंभीर रूप से घायल हैं. फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है. घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां पुलिस वालों ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक अब तक की कार्रवाई से पता चला है कि ये सभी लोग गढ़वा गांव के रहने वाले हैं और बच्चे का मुंडन कराने के लिए चुनार जा रहे थे. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला और सभी ट्रक के नीचे दब गए. चूंकि टक्कर आमने-सामने से हुई इसलिए ट्रैक्टर का नियंत्रण बिगड़ गया.


Scroll To Top
Translate »