PNB में एक और धोखाधड़ी सामने आने से शेयर में 10 फीसदी की गिरावट


पीएनबी के शेयर सुबह 10.43 बजे 73.95 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे, इसके बाद उसके शेयर 9.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.15 पर कारोबार करने लगे। सरकारी बैंक ने शनिवार को एक्सचेंज को बताया था कि उसके साथ बीपीसीएल ने 3,805.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

पीएनबी ने एक नियामक दाखिल करते हुए कहा, “फोरेंसिक ऑडिट जांच के नतीजों और बैंकिंग प्रणाली से धन के कथित गबन के आरोपों में सीबीआई द्वारा स्वत: संज्ञान लेते हुए कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बैंक ने आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) को 3,805.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की जानकारी दी है।”

पीएनबी ने कहा कि कंपनी (बीपीसीएल) के खातों में बैंक ने निधार्िरत प्रुडेंशियल मानकों के अनुसार पहले ही 1,932.47 करोड़ रुपये का प्रावधान कर दिया था।

पीएनबी ने शनिवार को नियामकीय फाइलिंग में बताया कि बीपीएलएल ने धन का दुरुपयोग किया और कर्जदाता बैंकों के समूह से कर्ज लेने के लिए बहीखातों में हेराफेरी की। वर्तमान स्थिति पर पीएनबी ने कहा कि मामला राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में प्रगति के चरण में है।

इससे पहले फरवरी 2018 में पीएनबी में ही बैंकिंग इतिहास के सबसे बड़े घोटालों में से एक हुआ था, जब हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने बैंक से 14,००० करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी।


Scroll To Top
Translate »