हिमाचल में 200 फीट गहरी खाईं में स्कूल बस गिरने से 17 बच्चों की मौत, कई घायल


यहां मिली जानकारी के मुताबिक बजीर राम सिंह पठानिया मेमोरियल स्कूल की बस चेली गांव के नजदीक करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। एनडीआरएफ व फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। राहत कार्य जारी है।

बता दें कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है क्योंकि कई बच्चे अभी भी दबे हुए हैं जिन्हें अभी निकालने की कोशिश की जा रही है। घायल बच्चों को सिविल अस्पताल नूरपुर में भर्ती करवाया गया है। हादसे की जानकारी के बाद बच्चों के परिजन गहरे सदमे में हैं।


Scroll To Top
Translate »