गोमतीनगर में रियल स्‍टेट कारोबारी के घर बीस लाख की डकैती


21404FNxdVm4rzKMQjusFPrZB5YAOBT5VV7ai0905899
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के गोमती थाना क्षेत्र के विवेकखंड इलाके में सोमवार सुबह डकैती से हड़कंप मच गया। यहां आधा दर्जन हथियारबंद डकैतों ने सुबह रियल स्‍टेट कारोबारी के घर धावा बोला। इसके बाद पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती की।
जानकारी के अनुसार, विवेकखंड 1-38 निवासी एक रियल स्‍टेट कारोबारी है। उन्‍होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब 4 बजे आधा दर्जन से ज्‍यादा डकैत उनके घर पर धावा बोला। उन सभी के पास हथियार थे। डकैतों ने पहले तो हथियार के दम पर परिवारों वालों को बंधक बनाया। फिर, घर में रखे लगभग बीस लाख की जूलरी और 4 लाख कैश को लूट ले गए। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की माने तो जल्‍द ही इन डकैतों को पकड़ लिया जाएगा।

Scroll To Top
Translate »