
नोएडा | दादरी के उप जिलाधिकारी आलोक गुप्ता ने बताया कि रुद्रा के मालिक मुकेश खुराना, जतस्या के मालिक मयंक चावला और अंतरिक्ष के मालिक राकेश यादव की गिरफ्तारी के लिए जिला प्रशासन की तरफ से वारंट जारी किया गया है। अंतरिक्ष बिल्डर के ऊपर 4 करोड़ रुपए, रुद्रा बिल्डर के ऊपर 30.73 करोड़ रुपए और जतस्या बिल्डर के ऊपर 5 करोड़ रुपए बकाया है।
इन बिल्डरों के दफ्तर होंगे सील
उप जिलाधिकारी आलोक गुप्ता ने बताया कि जेपी एसोसिएट्स, लॉजिस्टिक बिल्डर और महागुन बिल्डर के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। अगर इन्होंने भुगतान नहीं किया तो इनके कार्यालय सील किए जाएंगे। जिला प्रशासन के इस एक्शन के बाद बाकी बिल्डरों में हड़कंप मचा हुआ है।
https://rashtriyadinmaan.com
