गृहमंत्री राजनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किया चुनाव पर मंथन,बूथ कमेटियां शीघ्र गठित करने को कहा


बैठक में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने संगठनात्मक एवं पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियानों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। राजनाथ सिंह ने त्रिलोक सिंह अधिकारी, हृदयनारायण, पश्चिम विधानसभा के विधायक सुरेश श्रीवास्तव, संयोजक अनुराग मिश्रा अन्नू, मान सिंह, उत्तर के विधायक डा. नीरज बोरा, विद्यासागर गुप्ता, विवेक तोमर, मध्य के विधायक व मंत्री बृजेश पाठक, मनोहर सिंह, संयोजक अमित गुप्ता, कैण्ट के विनोद बाजपेयी, हरशरण लाल गुप्ता से संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने लोक सभा चुनाव के सम्बंध में इनसे बात की। महापौर संयुक्ता भाटिया, लोकसभा प्रभारी रमापति राम त्रिपाठी, संयोजक जयपाल सिंह से भी उन्होंने वार्ता की।

गृहमंत्री ने सभी को संगठन के कार्यक्रमों में पूरा सहयोग व योगदान देने को कहा। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए काम करने को कहा। लखनऊ में हो रहे विश्वस्तरीय विकास कार्यों से भी लोगों को परिचित कराने को कहा। उन्होंने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर पार्टी को और मजबूत बनाने की दिशा में काम करने आह्वान किया।

गृहमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीबों एवं किसानों को ध्यान में रखते हुए काम किया। उनके लिए योजनाएं बनायीं। आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण देकर सभी को न्याय देने का काम किया है।। बैठक में सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, महामंत्री अंजनी श्रीवास्तव, रामऔतार कनौजिया,  पुष्कर शुक्ला सहित तमाम नेता मौजूद थे।


Scroll To Top
Translate »