लखनऊ के इंदिरा नगर में घर में आग लगने से पांच लोगों की मौत, CM योगी ने दिए जांच के आदेश


 थाना इंदिरा नगर इलाके के मायावती कॉलोनी के पास राम विहार फेज 2 में सुबह लगभग 3 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से एक घर में आग लग गई। आग लगने से पूरा घर जलकर खाक हो गया। जब तक घर मे मौजूद लोगो में से किसी को पता चलता की उसके पहले ही एक मासूम बच्चे समेत हादसे में पांच लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड एक दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन इसके पहले ही सब कुछ जलकर खाक हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर्मियों ने  सभी जले पांच लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने पांचों को मृत घोषित कर दिया।


Scroll To Top
Translate »