
दिल्ली | भारत सरकार जल्द ही 350 रुपए का सिक्का जारी करने वाली है। अभी तक बाजार में 10 का सिक्का सबसे बड़ा था लेकिन 350 रुपए का सिक्का आने के बाद 10 के सिक्के की ये ख्याति छिन जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा यह सिक्का गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती के मौके पर जारी किया जाएगा। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने इस बारे में एक अधिसूचना भी जारी की है।
ये होगी खासियत
- 350 रुपए के सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा।
- इस सिक्के में 50% चांदी, 40% तांबा और 5-5% निकल और जस्ता होंगे।
- सिक्के के अगले भाग पर रुपए के चिह्न के साथ अशोक स्तंभ होगा और नीचे अंतरराष्ट्रीय नंबर में 350 रुपए लिखा होगा।
- सिक्के पिछले भाग पर बीच में ‘तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की तस्वीर’ अंकित होगी।
- वहीं 350 रुपए के सिक्के की दाईं-बाईं ब्राह्यपट्टी पर एक ओर वर्ष 1666 और दूसरी ओर 2016 लिखा होगा।
हालांकि, अभी ये साफ नहीं हुआ है कि सरकार इस तरह के कितने सिक्के बनाएगी। लेकिन यह स्पष्ट है कि ये सिक्का कम समय सीमा के लिए जारी किया जाएगा क्योंकि RBI इस तरह के सिक्के खास मौकों पर जारी करता रहता है।
https://rashtriyadinmaan.com
