;

लखनऊ| औद्योगिक क्षेत्र संडीला में जलभराव की निकासी, जगह-जगह टूटे सड़क मार्ग, टूटे कलवर्ट्स एवं स्ट्रीट लाइट्स जैसी बुनियादी समस्यायों से जूझ रहे उद्यमियों की सम्स्याओं के समाधान के उद्देश्य से प्राधिकरण के मुख्यकार्यपालक अधिकारी श्री मयूर महेश्वरी द्वारा क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा एम. कटियार व प्राधिकरण के वरिष्ठ निर्माण खण्ड अधिकारियों व औद्योगिक क्षेत्र में उपस्थित उद्यमियों एवं औद्योगिक संगठन के सदस्यो के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया|
ऽ सिंचाई विभाग की समोधा एवं बेहटा नाला वर्ष 2013 से साफ न होने के कारण बरशात का पानी औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव हो जाता है जिसकी निकासी सम्भव नहीं हो पाती है। जिसे सिंचाई विभाग से शीघ्र साफ करा कर चैनलाइज कराना आवशयक है।
ऽ लगातार बारिश हो जाने के कारण औद्योगिक क्षेत्र की सड़कांे पर जलभराव रहता है जिससे सड़कें छतिग्रस्त हो गयी हैं जिसका निर्माण कराया जाना अतिआवश्यक है।
ऽ औद्योगिक क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटें सोडियम की हैं जो कि वर्तमान मंे खराब हो गयी है जिन्हें एलईडी लाइट से परिवर्तित कराया जाना आवश्यक है।
ऽ औद्योगिक क्षेत्र में र्निमित मास्टर नाला जो कि रेलवे लाइन के किनारे से होकर रेलवे लाइन के उस पास से निकलता है उक्त नाला भी बरशाती बारिश के जलभराव के कारण छतिग्रस्त हो गया है उसे भी मरम्मत कराया जाना अतिआवश्यक है।
ऽ औद्योगिक क्षेत्र में उगे झड़ियों इत्यादि कि साफ-सफाई कराया जाना आवश्यक है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा प्राधिकरण के अधिकारीयों को र्निदेशित किया गया।
ऽ औ0क्षे0 के बाहरी एवं आन्तरिक नाले से पानी की निकासी के लिए डीपीआर तैयार करने हेतु जिलाधिकारी हरदोई की अध्यक्षता में एक समिति का किया जाए जो शीघ्र से शीघ्र अपनी कार्य योजना तैयार कर आन्तरिक पानी की निकासी हेतु यूपीसीडा द्वारा कार्य किया जाए एवं सिंचाई बिभाग द्वारा बाहरी निकासी का कार्य किया जाए।

ऽ औ0क्षे0 फेज-1,फेज-2 एवं फेज-4 की सड़को को शीघ्र मरम्मत कराया जाए व बेहतर चलने योग्य बनाया जाये व इन कार्यो हेतु शीघ्र स्टीमेट तैयार कर अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया जाये जिसकी सैद्धान्तिक सहमति महोदय द्वारा प्रदान की गयी
ऽ औ0क्षे0 की स्टीट लाइटों को एलईडी लाइटों से परिवर्तित किया जाये व हाई मास्क की व्यवस्था की जाये साथ ही औ0क्षे0 में झाडियों इत्यादि की सफाई हेतु मनरेगा से कार्य कराने के लिए जिला प्रशासन से मदद ली जाये।
ऽ उपरोक्त मरम्मत के कार्यो को 25 अक्टूबर तक प्रारम्भ कर दिया जाये।
प्राधिकरण के मुख्यकार्यपालक के श्री मयूर महेश्वरी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में पार्कों के लिए रिक्त पड़ी भूमि एवं फैक्ट्रियों के आगे खाली ग्रीन बेल्ट को प्राधिकरण नियमानुसार सम्बन्धित उद्यमियों द्वारा अपने संररक्षण में ले कर हरियाली विकसित किये जाने के प्रस्ताव का मेसर्स ज्ञान दूध, मेसर्स आईपीएल, मेसर्स स्वरूप केमिकल्स, मेसर्स श्री गंग इन्डस्ट्री, मेसर्स वरुन बेवरेजेज व संण्डीला औद्योगिक एशोसिएशन द्वारा मुक्तकंठ से स्वागत किया गया |
उद्यमियों से यह भी अनुरोध किया गया कि औद्योगिक क्षेत्र की रख-रखाव हेतु उद्यमियों द्वारा एसपीवी माडल तैयार कराया जाये।
औद्योगिक क्षेत्र के उपयोगार्थ अमेन्टीस् एवं फैसेलिटीस उपलब्ध कराये जाने हेतु वाणिज्यिक, शैक्षणिक, आवासीय भूखण्डों का विपणन किया जाए तथा विपणन हेतु औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों के सुझाव भी प्राप्त किये जाये। मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री मयूर महेश्वरी द्वारा उद्यमियों को यूपीसीडा एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न नितियों से भी अवगत कराया गया व उनके विभिन्न सुझाव भी प्राप्त किये गये।
अन्त में उद्यमियों द्वारा इस कोविड महामारी के चलते औद्योगिक क्षेत्र में मुख्यकार्यपालक अधिकारी की गौरवमयी उपस्थिती का हृदय से स्वागत किया गया उनके अन्दर एक नए उत्साह का संचार कर गयी। इस पर मुख्यकार्यपालक अधिकारी द्वारा उद्यमियों के साथ सद्भावपूर्ण बैठक का आभार व्यक्त किया गया।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री मयूर महेश्वरी द्वारा कहा गया:-
’’सण्डीला क्षेत्र के उद्यमियों ने जिस प्रतिबद्धता से कोविड महामारी के दौरान भी अपने उद्योग को संचालित किया है व प्रवासीय मजदूरों को भी इस कोविड काल में रोजगार दिया गया है वह प्रसंशनीय है’’
https://rashtriyadinmaan.com
