मुंबई. ऋतिक रोशन और सोनम कपूर पर फिल्माए गए सॉन्ग ‘धीरे-धीरे’ को काफी पसंद किया जा रहा है। यू-ट्यूब पर महज चार दिनों में इस सॉन्ग को एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।गौरतलब है कि ‘धीरे-धीरे’ एक रोमांटिक सॉन्ग है, जिसे टी-सीरीज ने प्रोड्यूस और अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। इसे 2 सितंबर को लॉन्च किया गया था। यो यो हनी सिंह ने अपने हिप हॉप स्टाइल से हट कर 1990 की सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ के इस मशहूर गाने को अपने अदांज में गाया है। गाने के जरिए सोनम कपूर और ऋतिक रोशन पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई दे रहे हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
