काकोरी में विस्फोट से 4 मकान ध्वस्त, 2 मरे, कई घायल


लखनऊ में काकोरी के जेहटा के मुन्ना खेड़ा में संजय के मकान में सुबह 11 बजे बारूद का धमाका हुआ। बिल्डिंग ध्वस्त होने से मजदूर रामशरण निवासी बहराइच और मोहम्मद नासिर निवासी फरीदपुर थाना ठाकुरगंज की हादसे में मौत हुई है। कई लोग घायल हैं। पास के क्षेत्र में विस्फोट की धमक के कारण लोगों के घरों की दीवारें तक हिल गईं। हालांकि यह बताया जा रहा है। मकान में विस्फोटक का अवैध गोदाम है।


Scroll To Top
Translate »