लखनऊ लोकसभा सीट पर 53.94% और मोहनलालगंज में 60.65 हुआ मतदान


 

 

लखनऊ,।   लोकसभा चुनाव 2019  के पांचवे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों के लिए आज (6 मई) मतदान हुआ। इसमें धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, फैजाबाद, बाराबंकी, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा बांदा, फतेहपुर और कौशांबी सीटें शामिल रही। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित समयानुसार मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 6 बजे तक चला।

 

नौ बजे तक केवल 8.78 प्रतिशत मतदान ही हुआ था। जबकि 11 बजे तक 20.9 फीसद मतदान हुआ। वहीं, लखनऊ में एक बजे तक वोटिंग प्रतिशत 33.14 फीसदी मतदान हुआ।  तीन बजे तक 43.22 फीसद मतदान हुआ। जबकि शाम पांच बजे तक 50.27 प्रतिशत मतदान हुए। शाम 6 बजे तक 53.94% वोटिंग के साथ मतदान खत्म हुआ। बता दें, 2014 में 52.94% मतदान इस सीट पर हुए थे। और मोहनलालगंज में 60.65 हुआ मतदान |

 


Scroll To Top
Translate »