यूपी में 74 नए कोरोना पॉजिटिव, अब तक 3,145 मामले, 1261 मरीज ठीक हो चुके है


यह जानकारी शुक्रवार को प्रमुख सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में दी । श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में ठीक होने वाले मरीज़ों की बढ़ रही तादाद के कारण एक्टिव केस प्रतिदिन कम हो रहे हैं । 4 मई को 1939 केस थे । 5 मई को 1862 रह गए । 6 मई को 1837 कसी रह गए और शुक्रवार को 1821 एक्टिव केस हैं । उन्होनें बताया गुरुवार को 373 पूल टेस्टिंग हुई । जिनमें से 18 पॉजिटिव पाए गए और 355 नेगेटिव । पॉजिटिव पाए गए पूलों के नमूनों को अलग-अलग करके उनकी जांच की जा रही है ।

प्रमुख सचिव ने बताया प्रदेश में ठीक होने वालों मरीज़ों की संख्या काफी तेज़ी से बढ़ रही है । ठीक होने वाले मरीज़ों का राष्ट्रीय औसत 29.35 फीसदी है तो यूपी में 40.09 फीसदी है । 60143 सर्विलांस टीम ने करीब साढ़े 50 लाख घरों के करीब 2.5 करोड़ लोगों की जांच की है । 1885 मरीज़ आइसोलेशन बेड पर हैं और 9575 लोग क्वारेंटीन बेड पर हैं ।


Scroll To Top
Translate »