
‘समाजवादियों का काम बोलता है – श्रीमती अपर्णा यादव’
लखनऊ, । 175- कैंट विधानसभा क्षेत्र स्थित रामजी लाल वार्ड अंर्तगत समर विहार कालोनी में क्षेत्र की विकास यात्रा का एक और मजबूत अध्याय प्रत्याशी,समाजसेविका श्रीमती अपर्णा यादव के अथक प्रयासों से लिखा गया। पिछले आठ महीनों से कैण्ट क्षेत्र की तस्वीर बदलने में जुटी श्रीमती अपर्णा यादव के आग्रह पर शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव की धर्मपत्नी श्रीमती साधना यादव ने 75 नई सड़कों और नालियों का लोकार्पण किया। बता दें कि इससे पहले भी कैण्ट विधान सभा में उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव द्वारा एक साथ 101 सड़कों का उद्घाटन एवम 57 सड़कों का शिलान्यास किया जा चूका है। श्रीमती यादव ने आज भी श्रीमती यादव ने सैकड़ों वृक्ष वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर श्रीमती साधना यादव ने कहा कि कैण्ट विधान सभा के लोगों को सरकार ने बहुत सौगातें दी हैं और अब अपर्णा के यहाँ से चुनाव लड़ने से इस क्षेत्र का सबसे ज्यादा विकास होगा इसमें कोई दो राय नही। उन्होंने कहा कि आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बतौर प्रत्याशी अपर्णा ने इतना काम कर दिया है तो विधायक बनने के बाद और कितना काम करेगी। इसलिए मैंने यहाँ से अपर्णा को अब आपके हवाले कर दिया हैं, अब आप सबकी जिम्मेदारी है कि आप अप्रत्याशित जीत भी सुनिश्चित करें।
वहीँ इस अवसर पर श्रीमती अपर्णा यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए श्रीमती साधना यादव का आभार व्यक्त किया और कहा कि आज का दिन मेरे लिए सबसे स्वर्णिम दिन है। उन्होंने सबका अभिवादन करते हुए कहा कि कैण्ट विधान सभा क्षेत्र हमेशा से उपेक्षित रहा है, लेकिन मेरी यहाँ से उम्मीदवारी तय होने के बाद कैंट क्षेत्र का जितना विकास हुआ है, शायद उतना पिछले पच्चीस वर्षों में नही हुआ होगा। उन्होंने कहा कि आज हम यहां जिस पार्क में एकत्रित हैं, इसका भी जीर्णोद्धार मेरे द्वारा ही कराया गया है जबकि तथाकथित लोग इसे भाजपा का गढ़ मानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन कार्यों का लोकार्पण करने के लिए आज ही का दिन इसलिए चुना कि भाजपा की परिवर्तन रैली आज लखनऊ में हैं, वो परिवर्तन का नारा दे रहे हैं लेकिन काम करने की इच्छा शक्ति नही दिखाते लेकिन यहाँ हम दृढ़ इच्छा शक्ति से काम कर रहे हैं और हमारा काम बोल रहा है।
श्रीमती यादव ने कहा कि विपक्षी दलों के लोग मेरे द्वारा कराये गए विकास कार्यों से परेशान हैं और बौखलाहट में मेरे विरुद्ध गलत बयानबाजी कर रहे हैं। इतना ही नही कुटिल चाल चलकर मेरी छवि ख़राब करना चाहते हैं। ऐसे लोगों से आप सतर्क रहिये क्योकि ऐसे लोग समाज को जोड़ने नही बल्कि तोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाए ताकि लोगों को पता चले की बतौर प्रत्याशी मैंने कितना काम क्षेत्र के विकास के लिए किया।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री शारदा प्रताप शुक्ला, एमएलसी डाँ अशोक बाजपेई, श्री देवेंद्र सिंह, श्री अजय त्रिपाठी, श्रीमती सुरेश चौहान, नगर अध्यक्ष श्री फ़ाख़िर सिद्दकी, नगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती मुन्नी पाल, कैण्ट विधान सभा इकाई के अध्यक्ष श्री संदीप पाल, उपाध्यक्ष श्री मनोज तिवारी, महिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा जायसवाल श्रीमती सुनीता यादव साहित सम्मानित पदाधिकारी और हज़ारों की तादात में क्षेत्र की जानता इस ऎतिहासिक पल का गवाह बनी।
https://rashtriyadinmaan.com
