CM योगी ने लांच किया “मेरा कोविड केंद्र” एप, बताएगा कहां होगी फ्री कोरोना जांच



लखनऊ | कोरोना की जांच कराने के इच्छुक लोगों को अब जांच केंद्र ढूंढने में परेशानी नहीं होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मोबाइल एप ‘मेरा कोविड केंद्र’ का लोकार्पण किया. स्मार्ट मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर कोई भी व्यक्ति आसानी से जान सकेगा कि उसके घर के आसपास 5 किलोमीटर में कोरोना जांच केंद्र कहां हैं. यही नहीं जिले भर में कहां-कहां पर कोविड टेस्टिंग सेंटर हैं, इसके बारे में भी जानकारी मिल सकेगी.

आज एप लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाईमें हमारी जीत तय है. बस सावधानी और सतर्कता बनी रहे. सीएम ने कहा कि 23 मार्च को जब केजीएमयू, लखनऊ में पहले दिन आरटीपीसीआर जांच हुई थी, तब हम महज 72 टेस्ट कर सके थे. लेकिन दिन रात, सम-विषम परिस्थितियों में एकजुट होकर हमारी टीम ने काम किया, नतीजा, कि आज यूपी ने 2 करोड़ टेस्ट पूरे कर लिए. अब हम रोज डेढ़ से पौने 2 लाख कोरोना टेस्ट कर रहे हैं. इसमें भी 40 फीसदी आरटीपीसीआर टेस्ट हैं.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश मे सर्वाधिक कोरोना टेस्ट करने वाला राज्य है. अगर किसी को कोई पूर्वाग्रह नहीं है तो उत्तर प्रदेश के कोविड मैनेजमेंट को सभी ने प्रेरणास्पद कहा है. डब्ल्यूएचओ से लेकर नीति आयोग तक ने यूपी की नीति को सराहा है.


Scroll To Top
Translate »