किले में खुदाई का सातवां दिन, मिली कुछ और चीजें


उत्तर प्रदेश के उन्नाव में डौंडिया खेड़ा स्थित राव राम बक्स सिंह के किले की खुदाई के सातवें दिन पतली ईंटों से बनी दीवार दिखी है।

एएसआई टीम शनिवार से दीवार के अगल-बगल खुदाई शुरू करेगी। इस दौरान मटका, जानवरों की हड्डियां और दांत मिले हैं। अब तक 7.48 फीट खुदाई हुई है।

स्वामी ओम जी का कहना है कि स्वर्ण भंडार 16 फीट के नीचे से मिलने लगेगा। यानी अभी एएसआई को तकरीबन साढ़े आठ फीट की खुदाई के बाद ही कुछ हाथ लग सकता है।

डौंडिया खेड़ा में शुक्रवार को सुबह तकरीबन नौ बजे से खुदाई शुरू हुई। इससे पहले बृहस्पतिवार को बड़ी भट्ठी और डेढ़ वर्ग फीट का चबूतरा मिला था। शुक्रवार को हुई खुदाई में एक मटका मिला। इसके बाद टीम ने जब खुदाई शुरू की तो दीवार मिली है।

एसडीएम विजय शंकर दुबे ने बताया कि मटका, जानवरों की हड्डियां व दांत मिले हैं। खुदाई में पतली ईंट मिली है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके नीचे दीवार हो सकती है।


Scroll To Top
Translate »