बाजीराव मस्तानी का ट्रेलर रिलीज़


9a0ba6bebd4a360a3bc6bf51b05461ec_M

बालीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म बाजीराव मस्तानी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में रणवीर ने 18वीं सदी के मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव प्रथम का किरदार निभाया है। इसके अलावा दीपिका मस्तानी के किरदार में हैं और वहीं प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पत्नी काशीबाई की भूमिका निभा रही हैं।

ट्रेलर में रणवीर-दीपिका और प्रियंका चोपड़ा काफी शानदार लुक दिख रहे हैं। रणवीर एक योद्धा, प्रेमी और राजा के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं मस्तानी यानी दीपिका भी बाजीराव से कंधे से कंधा मिलाकर दुश्मनों से लड़ती नजर आ रही हैं।

ट्रेलर में दिखाए गए सभी डायलॉग्स काफी प्रभावित करने वाले हैं। काशीबाई के किरदार में नजर आने वाली प्रियंका चोपड़ा ट्रेलर में कहती नजर आ रही हैं कि- हीरे में हीरा हो तो उसे कहते हैं कोहिनूर, राव का नाम लेते ही काशी के चेहरे पर आता है नूर। वहीं बाजीराव की मोहब्बत में गिरफ्तार मस्तानी एक जगह कहती हैं- किसकी तलवार पर सिर रखूं ये बता दो मुझे, इश्क करना अगर खता है तो सजा दो मुझे। इसके अलावा बाजीराव यानी रणवीर सिंह भी जोरदार डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। एक जगह वह कहते हैं- चीते की चाल, बाज की नजर और बाजीराव की तलवार पर संदेश नहीं करते, कभी भी मात दे सकती है।


Scroll To Top
Translate »