हेट स्टोरी-3 रिव्यू: रोमांस, नफरत और बिजनेस का कॉकटेल, बोल्डनेस का बिंदास तड़का


 

96433-hate-story-3नई दिल्ली: ‘हेट स्टोरी’ फिल्म का तीसरी सीरीज रिलीज हो चुका है जिसे विशाल पांड्या ने निर्देशित किया है। हेट स्टोरी-3 फिल्म पूरी तरह से थ्रिलर, ड्रामा और इरॉटिक फिल्म है। फिल्म में हर बोल्ड मसाले का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। एक तरह से यह जूनून, नफरत और बदले की कहानी है । विशाल पंड्या की इस फिल्म में शरमन जोशी, जरीन खान, करन सिंह ग्रोवर और डेजी शाह ने लीड रोल निभाया है।

फिल्म की कहानी आदित्य दीवान (शरमन जोशी) और सिया दीवान (जरीन खान) की है, जो आदित्य के बड़े भाई विक्रम (प्रियांशु चटर्जी) की मौत के बाद परिवार का पूरा कारोबार संभालते हैं। लेकिन अचानक से बिजनेसमैन सौरव सिंघानिया (करण सिंह ग्रोवर ) की एंट्री होती है । वह आदित्य और सिया की प्रॉपर्टी के लिए अलग-अलग तरह के ऑफर्स देने लगता है। फिर कहानी में अलग-अलग तरह के मोड़ आते हैं । आदित्य की सेक्रेटरी काव्या यानी डेजी शाह की मौजूदगी से फिल्म में नया रोमांच भर जाता है। फिर इसके बाद…। आगे की कहानी जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

पिछले दो फिल्मों के मुकाबले इसमें सबसे ज्यादा बोल्ड कंटेंट परोसे गए हैं। निर्देशक पंड्या ने कहानी पर अच्छा काम किया है। हालांकि बीच-बीच में कहानी बोर भी करती है। लेकिन कुल मिलाकर फिल्म कसी हुई जान पड़ती है। गाने फिल्म का प्लस पाइंट है और सारे गाने पहले ही हिट हो चुके हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट कई जगहों पर लचर दिखी है।

फिल्म में जरीन खान और डेजी शाह ने जबरदस्त बोल्ड सींस दिए है जिसके चर्चा पहले से ही हो रही है। फिल्म के ट्रेलर और जरीन व शरमन पर फिल्माए गए गाने सुर्खियां बटोर चुके हैं। शरमन जोशी, जरीन खान और डेजी शाह पहली बार पर्दे पर इतने बोल्ड सीन्स देते नजर आ रहे हैं। इन्होंने एक्टिंग कम और बोल्ड सीन्स ज्यादा दिए हैं। सलमान खान के साथ वीर फिल्म से अपने अभिनय पारी की शुरुआत करनेवाली जरीन के बोल्ड सींस को देखकर यकीन नहीं होता कि यह वीर फिल्म वाली जरीन है। यह फिल्म एक खास वर्ग के लिए बनाई गई है जो औसत दर्जे की है।


Scroll To Top
Translate »