ओला ने किया दीदी, लिफ्ट और ग्रैब के साथ करार


 

ola~04~12~2015~1449238663_storyimageऐप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली दुनिया की चार दिग्गज कंपनियों ओला, दीदी क्वैड, लिफ्ट और ग्रैब ने दक्षिण-पूर्वी एशिया, भारत, चीन और अमेरिकी बाजार में अपनी सेवा का विस्तार करने के उद्देश्य से शुक्रवार को वैश्विक साझेदारी की घोषणा की।

ओला के सह संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भाविश अग्रवाल ने कहा कि दुनिया के लाखों उपभोक्ताओं को सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने वाली इन कंपनियों के साथ साझेदारी की हमें बेहद खुशी है। इसके माध्यम से चारों कंपनियां एक-दूसरे के नवाचारों को साझा कर सकेंगे।

दीदी क्वैड के सीईओ चेंग वेई ने कहा कि इस साझेदारी से चीन के लोगों की अंतर्राष्ट्रीय यात्रा आसान बनाने में मदद मिलेगी। इससे एक-दूसरे की प्रौद्योगिकी एवं विशेषज्ञता को जानने का मौका मिलेगा। लिफ्ट के सह संस्थापक एवं अध्यक्ष जॉन जिमर ने कहा कि यह चारों कंपनियों के बीच केवल साझेदारी नहीं है, बल्कि दुनिया भर के शहरों के परिवहन क्षेत्र में क्रांति आएगी।

ग्रैब टैक्सी के सीईओ एंथनी टैन ने कहा कि हम तीनों कंपनियों की सराहना करते हैं। हम परिवहन क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान के साथ ही यात्रियों एवं चालकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए तत्पर हैं। इसके मद्देनजर एक-दूसरे के प्रोडक्ट इनोवेशन, ड्राइवर सपोर्ट, प्रौद्योगिकी विकास एवं स्थानीय गतिविधियों के प्रबंधन के माध्यम से उपभोक्तओं को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करेंगे।


Scroll To Top
Translate »