नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली में पॉल्यूशन कंट्रोल से जुड़ी पिटीशन की सुनवाई करते हुए सख्त कमेंट किया। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया टीएस ठाकुर ने कहा- अमीर लोग SUV और लग्जरी गाड़ियों से एन्वायरन्मेंट को पॉल्यूट नहीं कर सकते। कार डीलर्स को लताड़ लगाते हुए उन्होंने कहा- लोगों की जान पर बनी हुई है और आपको कार बेचने की पड़ी है।
सुप्रीम कोर्ट ने और क्या कहा?
– राज्य और केंद्र सरकार एक साथ आएं और दिल्ली की हवा को साफ करें। आप ये क्रेडिट अपने हाथ में क्यों नहीं लेते हैं? आप ये मौका क्यों जाने देना चाहते हैं?
– आप नियम बनाइए, उन्हें लागू कीजिए और कार्रवाई कीजिए। दिल्ली की हवा को साफ करने का क्रेडिट लीजिए।
– ईवन और ऑड नंबर के फॉर्मूले पर कहा- हम आपको रोक नहीं रहे, लेकिन सवाल ये है कि इसे किस तरह लागू किया जाएगा? कौन इसे लागू कराएगा और इससे क्या सही में कोई फायदा होगा? या कंफ्यूजन होगा?
– पेट्रोल पंपों में पेट्रोल में केरोसिन मिलाया जाता है, लेकिन कोई चेक करने वाला नहीं। इसके लिए पॉलिसी बननी चाहिए। अगर फ्यूल में ही मिलावट होगी तो पॉल्यूशन तो होगा ही।
इन बिंदुओं पर जताई सहमति
दिल्ली में पॉल्यूशन कंट्रोल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कई अहम बिंदुओं पर सहमति भी जताई –
– 2000 cc से ज्यादा की डीज़ल गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन दिल्ली में नहीं होगा।
– दिल्ली-एनसीआर में बाहर से आने वाले कॉमर्शियल वाहनों से ग्रीन टैक्स 700 से बढ़ाकर 1300 रुपए किया जाना।
– अप्रैल 2016 तक, 2005 से पहले के रजिस्टर्ड व्हीकल को दिल्ली-NCR में बैन करना।
दिल्ली सहित 13 शहरों में लग सकता है डीजल गाड़ियों पर बैन
– सुप्रीम कोर्ट ने यह सख्त कमेंट दिल्ली समेत देश के 13 शहरों में डीजल गाड़ियों पर बैन को लेकर 2013 में दायर पीआईएल पर सुनवाई करते हुए किया।
– साथ ही कहा- कोर्ट यह तय करेगा कि देश के बड़े शहरों में डीज़ल गाड़ियों पर रोक लगाई जा सकती है या नहीं।
– सुप्रीम कोर्ट इस मामले में केंद्र और दिल्ली सरकार के एक्शन प्लान पर भी सुनवाई भी करेगा।
दिल्ली में 97 पर्सेंट व्हीकल बढ़े
मंगलवार को पॉल्यूशन कंट्रोल से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान एमिक्स क्यूरी हरीश साल्वे ने कहा…
– वर्ष 2000 से दिल्ली में 97 पर्सेंट व्हीकल बढ़े हैं। फिलहाल दिल्ली में करीब 85 लाख व्हीकल हैं।
– जबकि लॉस एंजिलिस में 65 लाख, न्यूयॉर्क में 77 लाख गाड़ियां हैं।
– दिल्ली में डीजल गाड़ियों की तादाद 30 पर्सेंट बढ़ी हैं।
– दिल्ली में डीजल गाड़ियों की तादाद 30 पर्सेंट बढ़ी हैं।
https://rashtriyadinmaan.com

