ऊर्जा क्षेत्र में राज्य को आत्मनिर्भर बनाना प्रदेष सरकार की प्राथमिकता
लखनऊ: मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज जनपद अलीगढ़ के हरदुआगंज में उत्तर प्रदेष राज्य विद्युत उत्पादन निगम की 1ग660 मेगावाट की प्रथम सुपर क्रिटिकल ईकाई का शिलान्यास किया। लगभग 4,826 करोड़ रुपए लागत की यह परियोजना हरदुआगंज तापीय विस्तार परियोजना द्वितीय के तहत बनायी जायेगी तथा इससे वर्ष 2019 में बिजली का उत्पादन षुरू हो जाएगा। इससे अलीगढ़ क्षेत्र के साथ-साथ नोएडा व ग्रेटर नोएडा सहित पूरे प्रदेष को लाभ मिलेगा। परियोजना का निर्माण कार्यदायी संस्था तोषिबा जे0एस0डब्ल्यू0 पावर सिस्टम द्वारा किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनपद अलीगढ़ के चहुंमुखी विकास हेतु 44 अरब 12 करोड़ रुपए की लागत की 105 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया तथा लाभार्थीपरक योजनाओं के अन्तर्गत 3,565 लाभार्थियों मेें से 50 चयनित लाभार्थियों को प्रतीक स्वरूप लाभान्वित किया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री द्वारा हरदुआगंज में ही 400 के0वी0, 220 के0वी0 तथा 132 के0वी0 के 12 विद्युत उपकेन्द्रों का लोकार्पण किया गया जिनके चालू होने से प्रदेष में विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाने में काफी मदद मिलेगी। इन केन्द्रों की सम्मिलित लागत 657.44 करोड़ रुपए है।
श्री यादव ने इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दषा में प्रदेष की समाजवादी सरकार द्वारा अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं। आज के ऐतिहासिक दिन जनपद अलीगढ़ के कासिमपुर में 660 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल हरदुआगंज तापीय विस्तार परियोजना का षिलान्यास प्रदेष को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं अग्रणी पंक्ति में स्थापित करने की प्रतिबद्धता का परिचायक है। राजकीय क्षेत्र में प्रथम बार अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मक निविदा प्रक्रिया द्वारा ई0पी0सी0 कार्यदायी संस्था का चयन कर 1ग660 मेगावाट हरदुआगंज तापीय विद्युत विस्तार परियोजना-द्वितीय का निर्माण कार्य 4826.50 करोड़ रुपए की लागत से मै0 तोषिबा जे0एस0डब्लू0 पावर सिस्टम लि0 को प्रदान किया गया तथा इस परियोजना द्वारा विद्युत उत्पादन वर्ष 2019 में शुरू हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से व्यापक रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। यह परियोजना अलीगढ़ जनपद के चहुंमुखी विकास की दिषा में मील का पत्थर साबित होगी। श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार जनता की विद्युत सम्बन्धी आवष्यकताओं को पूरा करने के लिये गम्भीर है और इसके लिए विद्युत उत्पादन, पारेषण एवं वितरण तंत्र में बडे़ पैमाने पर कार्य कराए जा रहे हैं। सरकार विद्युत परियोजनाओं को तेजी से पूरा करके विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधायंे उपलब्ध कराने हेतु प्रत्यनषील है। इस परियोजना के पूर्ण होने पर प्रदेष में नये उद्योगों की स्थापना होगी।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेष की समाजवादी सरकार राज्य के विकास हेतु लगातार प्रयासरत है, जिसके नतीजे अब सामने आने लगे हैं। सरकार के प्रयासों से राज्य में बिजली का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। आज हरदुआगंज में सुपर क्रिटिकल ईकाई के षिलान्यास सहित अन्य विद्युत सुधार कार्यों से प्रदेष सरकार के अक्टूबर 2016 से षहर में 22 से 24 घन्टे तथा ग्रामों में 16 घन्टे विद्युत आपूर्ति कराने के संकल्प को पूरा करने में सहायक होगी। विद्युत क्षेत्र में प्रदेष की समाजवादी सरकार द्वारा आधारभूत कार्य किए गए हैं, जिससे विद्युत पारेषण, वितरण एवं उत्पादन का क्षेत्र काफी सुदृढ़ हुआ है।
प्रदेष सरकार ने सड़क पुल, पानी एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों सहित गांव, गरीब एवं किसानों के हित में अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। चिकित्सा क्षेत्र में ’108’ व ‘102’ एम्बुलेंस सेवा, निःषुल्क दवा और विधायक निधि से क्षेत्र के गरीब लोगों के इलाज के लिए धन देने की व्यवस्था की गयी है। प्रदेष सरकार द्वारा विष्व में सर्वाधिक लैपटाॅप वितरण का कीर्तिमान स्थापित किया गया है तथा समाजवादी पेंषन योजना की षुरूआत कर 45 लाख जरूरतमंद महिलाओं को लाभान्वित करने सहित एल0ई0डी0 बल्बों को वैट मुक्त करके 50 लाख एल0ई0डी0 बल्ब प्रदेष में बांटे गए हैं। इसके अतिरिक्त, किसानों का सिंचाई षुल्क माफ करने, गरीबी उन्मूलन एवं रोजगार सृजन योजनाओं को क्रियान्वित करने सहित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे निर्माण तथा देष की सबसे तेज लखनऊ मेट्रो परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।
इस अवसर पर ऊर्जा राज्यमंत्री श्री वसीम अहमद ने कहा कि हरदुआगंज तापीय विद्युत गृह जिसकी वर्तमान क्षमता 680 मेगावाट है, का विस्तार करते हुए प्रदेष सरकार द्वारा 1ग660 मेगावाट की एक विद्युत परियोजना स्वीकृत की गयी है। इस इकाई से षत-प्रतिषत बिजली प्रदेष को प्राप्त होगी।
ऊर्जा राज्यमंत्री श्री षैलेन्द्र यादव ‘ललई’ ने कहा कि हरदुआगंज तापीय परियोजना प्रदेष के हैवीलोड सेन्टर के सबसे नजदीक है तथा यहां के विद्युत उत्पादन से ग्रिड को अत्यधिक बल मिलता है। प्रदेष के विद्युत उपभोक्ताओं को इससे आवष्यक स्थिर वोल्टेज मिलेगा एवं ग्रिड में कोई उतार-चढ़ाव नहीं आएगा।
मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने कहा कि प्रदेष के चहुमुंखी विकास हेतु सरकार आधारभूत सुविधाओं को विकसित करने हेतु निरन्तर प्रत्यनषील है। राजकीय क्षेत्र में वर्तमान विद्युत उत्पादन क्षमता जो 4,933 मेगावाट है, वह वर्ष 2021-22 तक बढ़कर 10,213 मेगावाट हो जायेगी।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अलीगढ़ जनपद के चहुंमुखी विकास हेतु 44 अरब 12 करोड़ रुपए की लागत की 105 परियोजनाओं का षिलान्यास एव लोकार्पण किया। इसमें 36 अरब 94 करोड़ रुपए की 58 परियोजनाओं का षिलान्यास एवं 4 अरब 55 करोड़ रुपए लागत की 47 परियोजनाओं का लोकार्पण सम्मलित है। कार्यदायी संस्थाओं में उत्तर प्रदेष जल निगम की सर्वाधिक 21, लोक निर्माण विभाग की 19, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की 16 तथा नगर निगम की 9 परियोजनाओं का षिलान्यास एवं लोकार्पण सम्पन्न हुआ।
श्री यादव ने इस अवसर पर लाभार्थीपरक योजनाओं के अन्तर्गत 14 षासकीय योजनाओं के 3,565 लाभार्थियों को प्रतीक स्वरूप लाभान्वित किया, जिसमें कन्या विद्या धन योजना के 725, लैपटाॅप वितरण के 350, साइकिल सहायता योजना के 1500, समाजवादी पेंषन योजना के 600, पुत्री विवाह अनुदान योजना के 2, बालिका आषीर्वाद योजना के 20, राष्ट्र्ीय पारिवारिक लाभ योजना के 100, किसान दुर्घटना बीमा योजना के 38, कृषि यंत्रों के वितरण के 50, ट्रैक्टर वितरण 2, मोबाइल वितरण 10 तथा कम्बल वितरण योजना के 150 लाभार्थी षामिल हैं।
विद्युत पारेषण के क्षेत्र में वृहद स्तर पर संपादित कराए जा रहे कार्यों के अनुक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 657.44 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित बारह 400 के0वी0, 220 के0वी0 एवं 132 के0वी0 उपकेन्द्रों का भी लोकार्पण किया गया। लोकार्पित 400 के0वी0 के ऊर्जीकृत उपकेन्द्र जनपद अलीगढ़ एवं गाजियाबाद में स्थित हैं। अलीगढ़ में स्थापित 400 के0वी0 उपकेन्द्र के ऊर्जीकरण के फलस्वरूप सम्पूर्ण अलीगढ़ मण्डल को उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति सुनिष्चित करने में सहायता मिलेगी। इसी प्रकार जनपद गाजियाबाद में 400 के0वी0 उपकेन्द्र मुरादनगर द्वितीय के ऊर्जीकरण के उपरान्त सम्पूर्ण पष्चिमी उत्तर प्रदेष में विषेषतः जनपद गाजियाबाद की विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में धनात्मक प्रभाव पडे़गा। लोकार्पित किए गए तीन 220 के0वी0 के उपकेन्द्र क्रमषः जनपद ललितपुर, डिबाई (जनपद बुलन्दषहर) एवं बोनेर (जनपद अलीगढ़) में स्थापित किए गए हैं। इसी प्रकार 132 के0वी0 के सात उपकेन्द्र क्रमषः यू0पी0एस0आई0डी0सी0 (जनपद गाजियाबाद), खैरागढ़ (जनपद आगरा), कुसुमरा (जनपद मैनपुरी), लहरपुर (जनपद सीतापुर), मुण्डाली (जनपद मेरठ), चकरनगर (जनपद इटावा) एवं कीरथल (जनपद बागपत) में स्थापित किए गए हैं।
इस अवसर पर राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, मनोरंजन कर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री मदन चैहान, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय अग्रवाल, प्रबन्ध निदेषक विद्युत निगम श्री ए0पी0 मिश्रा, भाषा संस्थान के अध्यक्ष श्री गोपालदास नीरज सहित जनप्रनिधिगण, अभियन्तागण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
———
https://rashtriyadinmaan.com

