नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल जेल जाने को तैयार, अब तक नहीं भरा बेल बॉन्ड : सूत्र


 

sonia-and-rahul_650x488_81441189408

नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हो गए हैं, और पार्टी सूत्रों के मुताबिक ज़रूरत पड़ने पर दोनों नेता जेल जाने के लिए भी तैयार हैं।

इस मामले में सोनिया और राहुल गांधी को 19 दिसंबर को अदालत में पेश होना है, और उन्होंने अभी तक जमानत हासिल करने के लिए बेल बॉन्ड नहीं भरा है। गौरतलब है कि बेल नहीं लेने की स्थिति में दोनों को जेल भेजा जा सकता है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि दोनों नेता नेशनल हेराल्ड केस में जमानत हासिल करने के पक्ष में नहीं हैं। हाल में ही पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था, वह इंदिरा गांधी की ‘बहू’ हैं, और किसी से नहीं डरतीं… दरअसल, वर्ष 1975 में इमरजेंसी लगाने के बाद 1977 में सरकार बदलने पर इंदिरा गांधी भी जेल गई थीं।

कांग्रेस ने इस मसले पर 19 दिसंबर को दोपहर 1 बजे अपने सभी मुख्यमंत्रियों, सांसदों और विधायक दल के नेताओं की बैठक बुलाई है।


Scroll To Top
Translate »