लखनऊ के जिलाधिकारी ने रात्रि प्रवास कर ,चौपाल लगाकर गांववालों की शिकायतें सुनीं


 

DM-1450268764

लखनऊ.लखनऊ के जिलाधिकारी राजशेखर बख्शी मंगलवार रात बख्शी का तालाब ब्लॉक के महिंगवा गांव में रात्रि प्रवास पर थे। इस दौरान जिलाधिकारी ने गांव में मिलने वाली सरकारी सुवधाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए पूरे गांव का भ्रमण किया व सरकारी सुविधाओं का भी जायजा लिया। साथ ही चौपाल लगाकर गांववालों की शिकायतें सुनीं। डीएम के इस रात्रि प्रवास के दौरान जिले के तमाम आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

डीएम के पहुंचते ही लोगों ने किया प्रदर्शन

ग्राम महिंगवा में पहुंचते ही वहां के किसानों ने ओलावृष्टि में बर्बाद हुई फसल के पैसे न मिलने से विरोध-प्रदर्शन किया। मुआवजे की धनराशि जल्द से जल्द दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि से तमाम किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी, जिसके बाद केन्द्र व राज्य सरकार ने किसानों को मुआवजा देने के एलान किया था। इसके बाद प्रदेश के किसानों को मुआवजा भी दिया गया, लेकिन बख्शी का तालाब ब्लॉक के महिंगवा गांव के लगभग सात सौ किसानों को अभी तक मुआवजे के चेक नहीं दिए गए हैं। इससे गांववालों में आक्रोश है, जो डीएम के रात्रि प्रवास के दौरान दौरान देखने को मिला।

गांव का किया भ्रमण

कार्यक्रम के तहत गांव के हालातों का जायजा लेने व सरकारी सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी राजशेखर ने पूरे गांव का भ्रमण किया व लोगों से बातचीत और उनकी समस्याएं सुनीं। जिन्हें दूर करने का डीएम ने आश्वासन भी दिया। गांववालों की स्थिति का पता इस बात से भी लगाया जा सकता है कि जब डीएम गांव का भ्रमण कर रहे थे तो तमाम लोग अपनी छोटी-छोटी जरूरतों व समस्याओं के लिए डीएम के पैरों तक गिर गए।

राज शेखर ने गांव वालों की समस्यांओं को समझने के लिए गांव का दो बार भ्रमण किया। मंगलवार की सुबह कार्यक्रम की समाप्ति के दौरान राजशेखर ने गांव का दोबारा भ्रमण करने का फैसला लिया। इस दौरान एक बार फिर गांव की एक वृद्ध महिला सरकार की वृद्धा पेंशन योजना पान के लिए डीएम के पैरों पर गिर गई व मिन्नतें करने लगी। जिससे डीएम आहत हुए व सबंधित अधिकारियों को वृद्धा को योजना लाभ दिलाने के लिए निर्देश दिए।

 

मेधावियों को किया प्रोत्साहित

जिलाधिकारी ने गांव के छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए वहां के मेघावी छात्र-छात्रों को प्रमाणपत्र व खेल क्षेत्र में अच्छी प्रतिभा रखने वाले बालकों को खेल समग्री ईमान स्वरूप भेंट की।

जरूरतमंदों को बांटी सामग्री

कार्यक्रम के तहत गांव के स्कूल की 50 छात्राओं में सेनेट्री नैपकीन का वितरण किया गया। विकलांगों को ट्राइसाइकिल व बैशाखी दी गई। साथ ही कार्यक्रम में आए सैकड़ों ग्रामीणों की शिकायतों और समस्याओं को निपटाने के निर्देश दिए। जिन 26 लोगों को जमीन की खतौनी नहीं मिल सकी थी, जिलाधिकारी ने उन्हें खतौनी भी बांटी।

गांव के लोगों को ये सुविधा देने दिए निर्देश

-प्रथमिक विद्यालयों की बाउन्ड्री के लिए दिए चार लाख रुपये

-वेतन स्कीमों के वितरण में हुइ गलतियों को जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश

-15 दिनों से ज्यादा समय पेंशन खाते में आने में लगा तो बैंक अधिकारियों पर होगा कार्रवाई

– तीन दिन के अन्दर 6 सौ किसानों को मुआवजे का चेक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया

– 20 जरूरतमंद लोगों को लोहिया आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

सरकारी योजनाओं व साफ-सफाई के लिए किया जागरूक

कार्यक्रम के तहत गांववालों को उनके अधिकारों व सरकार की उपयोगी योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया गया। इसके लिए एशईडी डिसप्ले के माध्म से गांव वालों को जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए कटपुतली का कार्यक्रम आयोजित किया गया।


Scroll To Top
Translate »