रणवीर संग दीपिका हुईं ‘दीवानी- मस्तानी’


 

 

bajirao8-1450269796

लखनऊ. रणवीर और दीपिका  ने बुधवार को राजधानी के जीडी गोयनका स्कूल में अपनी आने वाली फिल्म बाजीराव मस्तानी का प्रमोशन करने आई इस जोड़ी ने बच्चों संग जमकर डांस किया और अपने फैंस के साथ ढेर सारी सेल्फी खीचीं। इस दौरान दोनों ने फिल्म से जुड़े तमाम किस्से भी शेयर किए।

बच्चों को देख दीपिका दोबारा स्कूल में पढने की इच्छा

कार्यक्रम की शुरुआत में रणवीर सिंह ने आते ही अपनी फिल्म के गानों पर थिरकना शुरू कर दिया। इसके बाद एंट्री हुई दीपिका पादुकोण की जिन्होंने आते ही रणवीर संग ‘दीवानी-मास्तानी…’ सॉन्ग पर अपना डांसिंग स्टाइल दिखाया।

वीडियो में देखिए कैसे रणवीर संग दीपिका ने मचाया धमाल

 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को देखकर दीपिका ने दोबारा स्कूल जाने की इच्छा जताई। दीपिका ने कहा कि उन्हें बच्चों को देखकर अपना बचपन दोबारा जीने का मन हो रहा है। लखनऊ के बारे में दीपिका कहना था कि नवाबों का शहर उन्हें खासतौर से इसलिए पसंद हैं क्योंकि वे बेहद फूडी हैं। उन्हें यहां के कबाब बहुत पसंद हैं। इस दौरान रणवीर और दीपिका ने बच्चों के संग भी डांस किया।


Scroll To Top
Translate »