लोकायुक्त नियुक्ति पर SC का आदेश आना उप्र सरकार पर सवाल : नाईक


 

2015_12image_17_47_48911276513-ll

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने लोकायुक्त की नियुक्ति उच्चतम न्यायालय द्वारा किए जाने पर आज फिर राज्य की समाजवादी पार्टी सरकार पर निशाना साधा तथा कहा कि यह राज्य सरकार के कामकाज के तरीके पर सवाल खडा करता है।कानपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री,विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाघीश की सामूहिक जिम्मेदारी होती है कि लोकायुक्त तय करें। उच्चतम न्यायालय द्वारा लोकायुक्त नियुक्त करना सपा सरकार पर बड़ा सवाल है।

राज्यपाल ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि लोकायुक्त तय करने में लगातार देरी के पीछे क्या कारण हो सकता है यह सभी को पता है और वह इस मामले में और कुछ कहना नहीं चाहते। लोकायुक्त मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा चिट्टी लिखे जाने और राज्यपाल के हस्तक्षेप मामले में मीडिया के सवाल पर श्री नाईक ने कहा कि अखबारों में आई खबरों में पढ़ा है।उन्होंनें कहा मैं वापस जाकर लखनऊ में देखूंगा कि इस प्रकार का कोई पत्र आया है या नहीं।


Scroll To Top
Translate »