नई दिल्ली. DDCA घोटाले में खुद पर लग रहे आरोपों का फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में 2013 में यूपीए सरकार की जांच में मेरे खिलाफ कुछ नहीं निकला था। उन्होंने सीएम केजरीवाल पर पलटवार किया। जेटली ने केजरीवाल के आरोपों का जवाब देते अपने ब्लॉग लिखा है कि उनकी भाषा आपत्तिजनक और काम संघीय ढांचे और संविधान को नुकसान पंहुचाने वाले हैं।
केजरीवाल ने ट्वीट कर किया पलटवार
जेटली के जवाब के कुछ देर बाद ही अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए पलटवार किया। उन्होंने 3 ट्वीट किए-
– अरुण जेटली पर लगे आरोप काफी गंभीर हैं। या तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर उन्हें हटा दिया जाना चाहिए ताकि इंडिपेंडेंट जांच हो सके।
– बगैर जांच के प्रेस के सामने आकर आरोपों का खंडन करने से जेटली पर लगे आरोप झूठे हो जाते हैं तो इस तरह तो 2G स्कैम के मामले में भी जांच नहीं होनी चाहिए थी।
– जेटली प्रेस के सामने आकर आरोपों से इनकार करते हैं मुझ पर झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन वे जांच से क्यों भाग रहे हैं?
– बगैर जांच के प्रेस के सामने आकर आरोपों का खंडन करने से जेटली पर लगे आरोप झूठे हो जाते हैं तो इस तरह तो 2G स्कैम के मामले में भी जांच नहीं होनी चाहिए थी।
– जेटली प्रेस के सामने आकर आरोपों से इनकार करते हैं मुझ पर झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन वे जांच से क्यों भाग रहे हैं?
बीजेपी ने कीर्ति आजाद को तलब किया
-गुरुवार को बीजेपी महासचिव रामलाल ने सांसद कीर्ति आजाद को बुलाकर उनसे मुलाकात की। यह मुलाकात करीब आधे घंटे चली।
-बताया जा रहा है कि रामलाल ने कीर्ति आजाद को डीडीसीए के मसले पर चुप रहने को कहा है।
-उन्होंने आजाद से कहा कि आम आदमी पार्टी उनकी तरफ से लगाए गए आरोपों को मुद्दा बना रही है।
कार्ति आजाद को बनाया जाए जांच कमेटी का अध्यक्ष
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने मांग की है बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद को डीडीसीए के घाटाले की जांच करने वाली समिति का अध्यक्ष बनाया जाए। सिंह ने गुरूवार को कहा कि इस मामले में जेपीसी गठित करने के साथ ही बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद को पूरे मामले की जांच करने वाली कमेटी का अध्यक्ष बनाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर हम डीडीसीए में अरुण जेटली की भूमिका की जांच करना चाहते हैं वो कीर्ति आजाद से बेहतर कोई नहीं बता सकता। वे लंबे समय से डीडीसीए में करप्शन के मामले उठाते रहे हैं। दिग्विजय ने यह बयान पार्लियामेंट के बाहर दिया। दिग्विजय ने इस मामले पर कांग्रेस की जेपीसी गठन की मांग को सही ठहराया है।
जेटली बोले-यूपीए सरकार दे चुकी है क्लीन चिट
– यूपीए की रिपोर्ट में, स्टेडियम निर्माण के प्रोसिजर में कुछ टेक्निकल गड़बड़ी का मामला सामने आया था, लेकिन उसमें मेरा नाम नहीं था।
– 2012 में यूपीए सरकार ने जांच बिठाई थी, जिसकी रिपोर्ट 21 मार्च 2013 में आई। इस रिपोर्ट में मेरे संबंध में लिखा कि इनके खिलाफ कुछ नहीं है।
– मेरा इस्तीफा मांगने वाली कांग्रेस बताए, दिल्ली में एक नया स्टेडियम 114 करोड़ में बन गया। लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान नेहरू स्टेडियम के रिनोवेशन में ही 900 करोड़ खर्च कर दिए गए। ध्यानचंद स्टेडियम के रिनोवेशन में 600 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
– 2012 में यूपीए सरकार ने जांच बिठाई थी, जिसकी रिपोर्ट 21 मार्च 2013 में आई। इस रिपोर्ट में मेरे संबंध में लिखा कि इनके खिलाफ कुछ नहीं है।
– मेरा इस्तीफा मांगने वाली कांग्रेस बताए, दिल्ली में एक नया स्टेडियम 114 करोड़ में बन गया। लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान नेहरू स्टेडियम के रिनोवेशन में ही 900 करोड़ खर्च कर दिए गए। ध्यानचंद स्टेडियम के रिनोवेशन में 600 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
ब्लॉग में किया केजरीवाल पर पलटवार
जेटली ने केजरीवाल पर अपने ब्लॉग के जरिए हमला बोला है।
– फ्री स्पीच देना सभी का फंडामेंटल राइट है। लेकिन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल फ्री स्पीच के नाम पर झूठ बोलते हैं।
– वे मानहानि करने में विश्वास रखते हैं और अपनी बात को कहने के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल करते हैं, वह पागलपन की हद छूने वाली (बॉर्डर ऑफ हिस्टीरिया) है।
– कुछ दिन पहले दिल्ली सरकार के एक अफसर को रिश्वत लेते पकड़ा गया। दिल्ली सरकार ने कार्रवाई का स्वागत किया। लेकिन 4 दिन पहले जब केजरीवाल के करीबी एक अफसर पर केजरीवाल के कार्यकाल से पहले लगाए गए आरोपों की जांच की गई तो वे भड़क गए।
– उन्होंने ऐसा करके संघीय ढांचे और संविधान को नुकसान पहुंचाया। यहां तक की पीएम के लिए भी जिस भाषा का इस्तेमाल किया है वह बेहद अपमानजनक और ऐसी भाषा फेडरलिज्म के लिए खतरनाक है।
– उनका बर्ताव स्वीकार किए जाने लायक नहीं है।
केजरीवाल ने दी अन्ना के आदर्शों को तिलांजलि
अरुण जेटली पर लगाए गए आप के आरोपों पर बीजेपी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब दिया। एचआरडी मिनिस्टर स्मृति ईरानी ने कहा-
– केजरीवाल अपने एक करप्ट अफसर को बचाने का काम कर रहे हैं।
– केजरीवाल ने भारतीय राजनीति में अपनी मेहनत से मुकाम हासिल करने वाले नेता पर आरोप लगाने का दुस्साहस किया है।
– हम पब्लिकली यह कहना चाहते हैं कि यूपीए सरकार ने 21 मार्च, 2013 में डीडीसीए से संबंधित अपनी रिपोर्ट में कहा है कि डीडीसीए में जेटली के रहते हुए कोई धोखाधड़ी नहीं हुई है।
– आप के नेता जो रिपोर्ट दिखा रहे थे, वो आप की नहीं डीडीसीए की है। उस रिपोर्ट में भी जेटली का जिक्र नहीं है।
– एक भ्रष्ट अफसर को बचाने के लिए केजरीवाल का यह तरीका अन्ना के करप्शन के खिलाफ चलाए गए आंदोलन को तिलांजली है।
– कांग्रेस पॉलिटिकल हिप्पोक्रेसी कर रही है। जबकि कांग्रेस कि रिपोर्ट में ही जेटली पर लगे आरोपों का जवाब मिल गया था।
– विरोधी ये जान लें कि बीजेपी जेटली के साथ थी, है और रहेगी।
DDCA ने भी दी सफाई
गुरुवार को जेटली पर लगे आरोपों पर डीडीएस अधिकारियों ने भी सफाई दी। डीडीसीए उपाध्यक्ष और अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ किया कि आम आदमी पार्टी जो रिपोर्ट दिखा रही है वह आप की जांच नहीं है बल्कि डीडीसीए की ही रिपोर्ट है। डीडीसीए अधिकारियों ने कहा कि इस रिपोर्ट में जेटली जी का कोई जिक्र नहीं है।
– डीडीसीए ने आप के सभी आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है।
– डीडीसीए के वाइस प्रेसीडेंट चेतन चौहान ने कहा हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे स्टेडियम को बनाने में 114 करोड़ रुपए लगे हैं। स्टेडियम के ढांचे को बनाने में ही 57 करोड़ रुपए लगे हैं।
– चौहान ने कहा कि, हमने पैसा बहुत ही कंजूसी के साथ खर्च किया है। जबकि दिल्ली में दूसरे स्टेडियमों के रनोवेशन पर ही 300 करोड़ से ज्यादा खर्च किया गया है।
– डीडीसीए को कॉरपोरेट बॉक्स से 34 करोड़ 96 लाख रुपए मिले हैं, बीसीसीआई से अलग-अलग सालों में 50 करोड़ रुपया मिला है।
– आईपीएल शुरू होने के बाद सालाना 8 करोड़ की कमाई हुई है।
https://rashtriyadinmaan.com

