सबसे गर्म साबित हो सकता है 2015, टूटेगा 136 साल का रिकॉर्ड


 

Warm-atmosphere_5674e8c7721b0

जिनेवा : विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) का कहना है की साल 2015 सबसे गर्म साबित होते ही बीते 136 सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकता है क्योंकि पहले 9 महीनों ने गर्मी के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। WMO प्रवक्ता क्लैरे नुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया की फिलहाल हम इस मामले में यह पूर्ण भरोसे के साथ नहीं कह सकते कि 2015 साल रिकॉर्ड में सबसे गर्म साल साबित होगा क्योंकि अभी यह साल खत्म नहीं हुआ है.

लेकिन ऐसा होने की प्रबल संभावनाए लग रही है। हमें दिसंबर के न्यूनतम तापमान के रिकॉर्ड को भी देखते हुए आकलन करना होगा। अमेरिका के राष्ट्रीय समुदी और वायुमंडलीय प्रशासन (नोआ) के हवाले से जनवरी से लेकर नवंबर तक के रिकॉर्ड को देखा जाए तो यह सबसे गर्म समय रहा है।

नुलिस ने बताया की हम रिकॉर्ड समुद्री तापमान और बहुत गर्म जमीनी तापमान का आकलन कर रहे है। जानकारी के मुताबिक नवंबर में पूरी जमीन और समुद्री सतहों का औसत वैश्विक तापमान 0.97 डिग्री सेल्सियस रहा।

– See more at: http://www.newstracklive.com/news/2015-may-be-declared-hottest-years-wmo-indicates-1030797-1.html#sthash.VM8A8fJ9.dpuf


Scroll To Top
Translate »